झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने जारी की वंशवाद से संबंधित भाजपा नेताओं की सूची

Updated:
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वंशवाद को लेकर दर्जनों भाजपा नेताओं की पहली सूची जारी की

विज्ञापन

रांची : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव व डॉ राजेश गुप्ता ने रविवार को भाजपा में केंद्र से लेकर झारखंड व जिला स्तर तक व्याप्त वंशवाद को लेकर दर्जनों भाजपा नेताओं की पहली सूची जारी की. इसमें केंद्रीय व राज्य स्तर के भाजपा नेताओं के नाम शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बर्बादी और चौपट अर्थव्यवस्था समेत अन्य मूल मुद्दों पर से ध्यान हटाने के लिए दूसरे दलों पर वंशवाद और भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हैं. परंतु उनकी पार्टी में ही वंशवाद के कई उदाहरण हैं. इसकी जानकारी सभी को है. इसके बावजूद भाजपा नेता सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर सिर्फ दूसरे दलों पर ही वंशवाद का आरोप लगाते रहते हैं.

प्र‌वक्ता आलोक दूबे ने कहा कि 140 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी की तुलना यदि 40 वर्ष पुरानी भाजपा से की जाये तो पता चलेगा कि इसकी संख्या कांग्रेस समेत अन्य दूसरी पार्टियों से अधिक होगी. प्र‌वक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि सिर्फ केंद्र में ही नहीं, बल्कि झारखंड समेत देशभर के भाजपा नेताओं के सगे-संबंधी सक्रिय राजनीति में हैं. भाजपा नेता जिस तरह दूसरे दलों पर वंशवाद का आरोप लगा रहे हैं, वैसी स्थिति में उन्हें आइना दिखाना जरूरी है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola