Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन 28 अगस्त को नयी दिल्ली से लौटेंगे रांची, सभी पदों से देंगे इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन 28 अगस्त को रांची लौटेंगे. वे सभी पदों से इस्तीफा देंगे. 30 अगस्त को वे बीजेपी में शामिल होंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: रांची-झारखंड के पूर्व सीएम सह मंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को नयी दिल्ली से रांची लौटेंगे. दोपहर 2:10 बजे की फ्लाइट से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वे 28 अगस्त को सभी पदों से इस्तीफा देंगे. चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

संन्यास लेने का फैसला बदला, बीजेपी करेंगे ज्वाइन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा है कि 18 अगस्त को ही स्थिति स्पष्ट कर दी थी. पहले सोचा कि संन्यास ले लूंगा, लेकिन जनता के समर्थन के कारण फैसला बदलना पड़ा. अब उन्होंने बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला लिया है.

अमित शाह से चंपाई सोरेन ने की थी मुलाकात

चंपाई सोरेन ने 26 अगस्त की रात को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नयी दिल्ली में मुलाकात की थी. असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी के झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा भी मौके पर उपस्थित थे. इस दौरान इन्होंने बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला लिया.

30 अगस्त को बीजेपी ज्वाइन करेंगे चंपाई सोरेन

हिमंता विस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है कि चंपाई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. वे 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक रूप से बीजेपी ज्वाइन करेंगे.

जनसमर्थन के कारण बदला संन्यास का फैसला

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने बीजेपी ज्वाइन करने की पुष्टि करते हुए कहा है कि जनता के समर्थन के कारण उन्होंने संन्यास लेने का फैसला बदल दिया है. अब नयी पारी की शुरुआत करेंगे. पिछले दिनों उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना दर्द बयां किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में उन्हें अपमानित किया गया. इस पार्टी के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया, लेकिन उसका परिणाम ऐसा मिलेगा, उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था.

Also Read: Champai Soren: सस्पेंस खत्म! चंपाई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी में होंगे शामिल

Also Read: BJP में शामिल होने से पहले चंपाई सोरेन बोले- जनता के समर्थन के कारण बदला संन्यास का फैसला

Also Read: Champai Soren के BJP में शामिल होने की घोषणा के बाद आई JMM की पहली प्रतिक्रिया, कहा-पार्टी ने दिया है सम्मान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola