ePaper

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे कोबरा जवानों की गाड़ी ने प्रचार वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, कई लोग घायल

Updated at : 22 May 2022 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी पर जा रहे कोबरा जवानों की गाड़ी ने प्रचार वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, कई लोग घायल

झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए ड्यूटी में जा रहे 209 कोबरा बटालियन के जवानों ने प्रचार वाहन को टक्कर मार दिया. जिसमें 1 की मौत हो गयी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी से चाईबासा पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए डयूटी में जा रहे 209 कोबरा बटालियन के जवानों की बस ने थाना क्षेत्र के बयांगडीह में पंचायत चुनाव के प्रचार में शामिल तीन वाहनों को टक्कर मार दी जिसमें अर्जुन बिहा (चैने),चंदन तिर्की उर्फ चड्डा तिर्की (घासी टोली) एवं झिबरा कच्छप (महुआ टोली) को गंभीर चोट आई है.

टक्कर के बाद बस के नीचे स्कूटी फंस गई जिससे कुछ दूर जाकर बस रुकी गई. बस चालक उतरकर भागने लगा जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बस पर पत्थरबाजी शुरू कर दिया. जिस वजह से बस का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों ने बस सहित जवानों को घेर लिया. पत्थरबाजी में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट हनुमान, सहायक कमांडेंट महेश, इंस्पेक्टर एनबी सिंह एवं दो अन्य घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया. जहां इलाज के क्रम में चंदर की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नामकुम प्रखंड क्षेत्र में 24 मई को चुनाव है जिसे लेकर प्रत्याशी प्राचर में जुटे थे. रामपुर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी सिरिला लकड़ा के पक्ष में बाइक रैली निकाली गई थी जिसमें दो प्रचार वाहन, 4 चार चक्का और 150 दो चक्का वाहन शामिल थे.

सभी ब्यांगडीह गांव से रामपुर आने के लिए एनएच 33 पर पहुंचे. रैली की वजह से जमशेदपुर की ओर जा रहे सभी वाहन कुछ दूरी पर खड़े थे. इसी दौरान दोपहर 1:30 बजे जवानों को लेकर का आ रही बस तेज रफ्तार में पहले प्रचार ऑटो फिर एक स्कूटी एवं बाइक को टक्कर मार दी. जिससे प्रचार में शामिल ग्रामीणों में भगदड़ मच गई.

ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद कोबरा बटालियन के जवानों ने डराने के लिए तीन राउंड हवाई फायरिंग की. गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण और ज्यादा आक्रोशित हो गए.

विरोध में एक घंटे जाम रहा एनएच 33

घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे तक एनएच 33 रांची जमशेदपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया. जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. खिजरी विधायक राजेश कच्छप, डीएसपी मुख्यालय प्रथम नीरज कुमार, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी एवं कोबरा बटालियन के अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया. इसके बाद जवानों को दूसरे वाहन से चाइबासा ड्यूटी पर भेजा गया. पुलिस ने सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी

ग्रामीणों की शिकायत के बाद हमने आस पास के इलाकों में जांच की. जिसमें हमें फायरिंग में उपयोग हुआ खोखा बरामद नहीं हुआ. इस मामले को लेकर किसी ने भी अब तक आवेदन नहीं दिया है. वहीं दूसरी तरफ कोबरा बटालियन के अधिकारियों ने भी हवाई फायरिंग की घटना से इनकार किया है. उनका कहना है. हमारे ऊपर लग रहा आरोप गलत है. हमारे जवानों ने फायरिंग नहीं की है.

रिपोर्ट- राजेश वर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola