Jharkhand News : पैरोल पर कड़ी सुरक्षा में रांची आए इस गैंगस्टर ने किया मां का अंतिम संस्कार, पढ़िए कौन है वह कुख्यात अपराधी ?

Jharkhand News : रांची : गैंगस्टर अनिल शर्मा ने आज रांची के स्वर्ण रेखा घाट पर अपनी मां का अंतिम संस्कार किया. वह कड़ी सरक्षा में पैरोल पर दुमका जेल से रांची आया था. आपको बता दें कि उसकी मां का निधन रांची के एक निजी अस्पताल में हुआ था.
Jharkhand News : रांची : गैंगस्टर अनिल शर्मा ने आज रांची के स्वर्ण रेखा घाट पर अपनी मां का अंतिम संस्कार किया. वह कड़ी सरक्षा में पैरोल पर दुमका जेल से रांची आया था. आपको बता दें कि उसकी मां का निधन रांची के एक निजी अस्पताल में हुआ था.
गैंगस्टर अनिल शर्मा को कड़ी सुरक्षा के बीच दुमका जेल से रांची लाया गया. आज स्वर्ण रेखा घाट पर उसने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया. आपको बता दें कि एक साल पहले 13 अप्रैल 2019 को गैंगस्टर अनिल शर्मा के पिता नंदेश प्रसाद शर्मा का निधन हुआ था. उस वक्त भी अनिल शर्मा को पैरोल पर दुमका जेल से कड़ी सुरक्षा में रांची लाया गया था.
डॉन अनिल शर्मा के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं. हत्या व रंगदारी समेत कई अपराध को लेकर इसके खिलाफ मामले दर्ज कराये गये थे. अदालत ने इसे उम्रकैद की सजा सुनायी थी. पहले हजारीबाग जेल में इसे रखा गया था. वहां से जेल से रंगदारी मांगने की शिकायत के बाद उसे दुमका जेल में शिफ्ट किया गया था. एक वक्त था, जब अपराध की दुनिया में अनिल शर्मा की तूती बोलती थी. धीरे-धीरे इसके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसता गया. अदालत के फैसले के बाद दुमका जेल में सजा काट रहा है. आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इसे दुमका जेल से रांची लाया गया. पैरोल पर रांची आकर कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा ने अपनी मां का विधिवत अंतिम संस्कार किया.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




