Jharkhand News: आम नागरिकों के लिए कल से खुलेगा राजभवन, घूमने जाने से पहले अपने पास ये दस्तावेज रखना न भूले

Updated:
विज्ञापन

राजभवन उद्यान के अंदर मौजूद लोग

Jharkhand News: रांची का राजभवन आम नागरिकों के लिए कल से खुल जाएगा. सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कोई भी व्यक्ति राजभवन उद्यान में प्रवेश कर सकता है.

विज्ञापन

रांची : आम लोग एक बार फिर से राजभवन उद्यान का दीदार कर सकेंगे. राजभवन उद्यान आम लोगों के लिए छह से 12 फरवरी तक खोला जा रहा है. कोई भी व्यक्ति राजभवन के गेट नंबर दो से सुबह 10 बजे से दिन के एक बजे तक प्रवेश कर सकता है. प्रवेश आवश्यक जांच के बाद ही मिलेगा. सभी आगंतुकों को अपना परिचय पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा. उद्यान सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक खुला रहेगा. आगंतुक को अधिकतम 30 मिनट तक उद्यान में रहने की अनुमति मिलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

साल 2004 में पहली बार आम लोगों के लिए खोला गया था राजभवन

राजभवन लगभग 52 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है. इसका निर्माण 1930 में हुआ था. आम लोगों के लिए सबसे पहले उद्यान वर्ष 2004 में खोला गया था. उस वक्त सैयद सिब्ते रजी झारखंड के राज्यपाल थे. इस उद्यान में सैकड़ों किस्म के 20 हजार से अधिक गुलाब के फूल हैं. सीजनल फल की भी भरमार है. उद्यान में कृत्रिम ऑक्टोपस, कृत्रिम पहाड़- झरने, दीवारों पर बने सोहराय के पेंटिंग्स, महापुरुषों और शहीदों की प्रतिमा, युद्ध में उपयोग किये गये टैंक, विशालकाय चरखा, एमआईजी 21 विमान, पीला बांस, रूद्राक्ष, कल्पतरू, स्ट्रॉबेरी, इलाइची, तेजपत्ता, संतरा, मौसमी, सेव, चीकू, काजू, जामुन, कपूर, लेमन ग्रास, चंदन, लौंग, दालचीनी आदि के पेड़ हैं.

रांची की तमाम बड़ी खबरें यहां पढ़ें

राजभवन में क्या क्या है मौजूद

परिसर में फूलो- झानो उद्यान, नौ म्यूजिकल फव्वारा, महात्मा गांधी औषधीय उद्यान, गुरु गोविंद सिंह वाटिका, ऑर्किड गार्डेन, अशोक उद्यान, अकबर गार्डेन, बुद्धा गार्डेन, मूर्ति गार्डेन, बिरसा मंडप, लोटस ब्रिज आदि देखने योग्य हैं. इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए चिल्ड्रेन पार्क भी है.

Also Read: Indian Railways News: यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! इन ट्रेनों से आप नहीं पाएंगे सफर, भारतीय रेलवे ने कर दिया रद्द

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola