ePaper

Jharkhand News: 34 नगर निकायों में OBC सर्वे का काम पूरा, आज पिछड़ा आयोग करेगा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

Updated at : 28 Jan 2025 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग

झारखंड पिछड़ा वर्ग आयोग

Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए ओबीसी सर्वेक्षण का काम जारी है. 34 निकायों में इसका काम पूरा कर लिया गया है. आज पिछड़ा वर्ग आयोग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेगा.

विज्ञापन

रांची : नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य के सभी नगर निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण कराया जा रहा है. जानकारी मिली है कि 34 नगर निकायों में ओबीसी सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है. अब दावा-आपत्ति के लिए आम सूचना निकाली गयी है. संबंधित निकाय की जनता एक सप्ताह में इस सर्वेक्षण पर किसी प्रकार का दावा और आपत्ति संबंधित जिले व नगर निकाय में दे सकती है.

आज पिछड़ा आयोग अधिकारियों के साथ करेगा समीक्षा बैठक

इधर, मंगलवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य और अधिकारी सभी जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं, जिसमें सर्वेक्षण का कार्य की समीक्षा की जायेगी. मिली जानकारी के अनुसार, गुमला और सिमडेगा नगर परिषद में सर्वे पूरा होने के बाद आम सूचना जारी कर दावा-आपत्ति का निबटारा भी कर लिया गया है.

झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची नगर निगम में सर्वे का काम नहीं हुआ है पूरा

दोनों निकायों के पदाधिकारियों ने अपनी फाइनल रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है. इधर, राजधानी रांची के दो नगर निकाय हैं, पहला- रांची नगर निगम और दूसरा- बुंडू नगर पंचायत है. बुंडू नगर पंचायत का सर्वे पूरा हो चुका है और दावा-आपत्ति के लिए आम सूचना जारी कर दी गयी है. जबकि, रांची नगर निगम में सर्वे का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है.

इन निकायों ने दावा-आपत्ति के लिए निकाली आम सूचना

धनबाद नगर निगम, चिरकुंडा नगर परिषद, धनवार नगर पंचायत, बड़की सरैया, हजारीबाग नगर निगम, चतरा नगर परिषद, रामगढ़ नगर परिषद, बुंडू नगर पंचायत, लोहरदगा नगर परिषद, खूंटी नगर पंचायत, गोड्डा नगर परिषद, साहिबगंज नगर परिषद, बरहरवा नगर पंचायत, मिहिजाम नगर परिषद, जामताड़ा नगर पंचायत, चाईबासा नगर परिषद, चक्रधरपुर नगर परिषद, मानगो नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद, सरायकेला नगर पंचायत, आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद, मेदिनीनगर नगर निगम, हुसैनाबाद नगर पंचायत, विश्रामपुर नगर परिषद, छतरपुर नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत, गढ़वा नगर परिषद, मझिआंव नगर पंचायत, वंशीधरनगर नगर पंचायत, लातेहार नगर पंचायत शामिल है.

Also Read: झारखंड में इन लैम्पस और पैक्स में मिलेंगी अब प्रज्ञा केंद्र की सेवाएं, मुख्य सचिव अलका तिवारी ने दिया निर्देश

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola