Jharkhand News : नेतरहाट में एडमिशन के लिए 20 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन, अभ्यर्थी के लिए ये है अनिवार्य
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Nov 2021 1:13 PM
Netarhat School Admission
नेतरहाट आवासीय विद्यालय की परीक्षा कुल सौ अंकों की होगी. हर प्रमंडल मुख्यालय में इसकी परीक्षा होगी. इसमें मानसिक योग्यता, हिंदी, गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली जायेगी. प्रवेश परीक्षा में प्रश्नों का स्तर कक्षा पांचवीं का होगा.
Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट आवासीय विद्यालय में नामांकन (एडमिशन) कराना चाहते हैं, तो इसके लिए 20 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है. ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसकी परीक्षा 23 जनवरी को होगी. अभ्यर्थी का झारखंड का मूल निवासी/स्थानीय निवासी होना जरूरी है. इस संबंध में पूरी जानकारी आप स्कूल की वेबसाइट www.netarhatvidyalaya.com से ले सकते हैं.
नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट में नामांकन के लिए 20 नवंबर तक आवेदन जमा किया जा सकेगा. विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं. नेतरहाट आवासीय विद्यालय की परीक्षा 23 जनवरी को ली जायेगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक है कि विद्यार्थी झारखंड का मूल निवासी/स्थानीय निवासी हो.
नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट के लिए नामांकन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी विद्यालय की वेबसाइट www.netarhatvidyalaya.com से प्राप्त की जा सकती है. नेतरहाट आवासीय विद्यालय की परीक्षा हर प्रमंडल के मुख्यालय में आयोजित की जायेगी.
नेतरहाट आवासीय विद्यालय की परीक्षा कुल सौ अंकों की होगी. हर प्रमंडल मुख्यालय में इसकी परीक्षा होगी. इसमें मानसिक योग्यता, हिंदी, गणित, विज्ञान व सामान्य ज्ञान की परीक्षा ली जाएगी. प्रवेश परीक्षा में प्रश्नों का स्तर कक्षा पांचवीं का होगा.
Also Read: Jharkhand News : KCC से कम ब्याज दर पर किसानों को मिल रहा ऋण, अब खेती से ऐसे बढ़ा रहे अपनी आय
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










