Indian Railways News : छठ में झारखंड से यूपी जाना हुआ आसान, इस तारीख से चलेगी रांची-लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

पहली बार रांची से लखनऊ के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. रांची लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08611) दो नवंबर को केवल एक ट्रिप रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन रांची से रात 8:10 बजे रवाना होगी.

विज्ञापन

Indian Railways News, रांची न्यूज : त्योहार के दौरान ट्रेन में सफर करना आसान हो. भीड़ से यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. इसे देखते हुए रेलवे द्वारा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलायी जाती हैं. इसी दिशा में दीपावली व महापर्व छठ की भीड़ को देखते हुए रांची से लखनऊ के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. 2 नवंबर को रांची लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन रांची से रवाना होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहली बार रांची से लखनऊ के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. रांची लखनऊ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08611) दो नवंबर को केवल एक ट्रिप रांची से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन रांची से रात 8:10 बजे रवाना होगी और मुरी, रामगढ़ कैंट, बरकाकाना, डालटनगंज, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन व वाराणसी होते हुए तीन नवंबर की शाम 4:00 बजे लखनऊ पहुंचेगी.

Also Read: Jharkhand News : KCC से कम ब्याज दर पर किसानों को मिल रहा ऋण, अब खेती से ऐसे बढ़ा रहे अपनी आय

लखनऊ-रांची फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (08612 ) चार नवंबर को केवल एक ट्रिप लखनऊ से प्रस्थान करेगी. लखनऊ से यह ट्रेन सुबह 9:00 बजे रवाना होगी. इसके बाद वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डालटनगंज, बरकाकाना, रामगढ़ कैंट और मुरी होते हुए पांच नवंबर की सुबह 4:15 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन में एसएलआर के दो, सामान्य श्रेणी के चार, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के छह और वातानुकूलित थ्री-टियर का एक सहित कुल 13 कोच होंगे.

Also Read: झारखंड में दिवाली व छठ पर सिर्फ 2 घंटे कर सकेंगे आतिशबाजी, ये है निर्धारित समय, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola