Jharkhand News: रांची के कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़िया मौके पर मौजूद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2022 7:07 AM
Jharkhand News: राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक (State Bank of India) के मेन ब्रांच में अहले सुबह आग लग गई. आनन-फानन में मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गई. जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया.
Jharkhand News: राजधानी रांची के कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक (State Bank of India) के मेन ब्रांच में अहले सुबह आग लग गई. आनन-फानन में मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गई. जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया. वहीं, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कचहरी रोड स्थित बैंक के पांचवे तल्ले पर आग लगी है.
वहीं, मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन सुबह साढ़े 6 बजे तक इमारत से धुआं निकलता रहा. आग की घटना से बैंक को कितना नुकसान हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










