ePaper

PHOTOS: ट्रैक पर उतरे सैकड़ों कुड़मी आंदोलकारी, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं पथराव, देखें दिनभर की तस्वीरें

Updated at : 20 Sep 2023 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: ट्रैक पर उतरे सैकड़ों कुड़मी आंदोलकारी, कहीं लाठीचार्ज तो कहीं पथराव, देखें दिनभर की तस्वीरें

झारखंड में कुड़मी आंदोलन का व्यापक असर दिख रहा है. राज्य भर में जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद भी पुलिस आंदोलनकारियों को रोकने में विफल रही. सैकड़ों कुड़मी आंदोलकारी ट्रैक पर उतर गए. कहीं लाठीचार्ज हुआ तो कहीं पथराव भी देखने को मिला. आइए तस्वीरों में देखते हैं झारखंड में दिनभर कैसा माहौल रहा?

विज्ञापन
undefined

कुड़मी संगठनों ने आज से रेल टेका, डहर छेंका (रेल रोको-रास्ता रोको) आंदोलन शुरू किया. कुड़मियों के इस आंदोलन का असर झारखंड में व्यापक रूप से दिख रहा है.

undefined

एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर झारखंड में कुड़मी समाज का रेल रोको आंदोलन आज, 20 सितंबर की सुबह से ही जारी है.

undefined

इधर झारखंड पुलिस आंदोलन को लेकर काफी अलर्ट है. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

undefined

पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि आंदोलनकारी स्टेशन के भीतर ना जा सके.

undefined

इसी बीच सरायकेला-खरसावां जिला में कुड़मी आंदोलनकारी नीमडीह स्टेशन के अंदर जाने की जिद पर अड़ गए. कुड़मियों ने पथराव भी किया गया. जिसके बाद पुलिस ने आंदोलकारी कुड़मियों पर लाठी चार्ज कर दिया.

undefined

इधर कुड़मी राज्यभर के अलग-अलग हिस्सों में आंदोलन कर रहे हैं. कहीं-कहीं कुड़मी संगठन पारंपरिक हथियार लेकर निकले हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

undefined

धनबाद के गोमो स्टेशन में कुड़मी आंदोलनकारी ट्रैक पर ढोल मांदर समेत वाद्य यंत्र ले कर पहुंच गए.

undefined

राज्य भर में जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद भी पुलिस आंदोलनकारियों को रोकने में विफल रही.

undefined

धनबाद के गोमो, पश्चिमी सिंहभूम के घाघरा समेत अन्य कई जगहों पर कुड़मी आंदोलनकारी पुलिस उलझ गए.

undefined

पुलिस से बगझग कर आंदोलकारी जबरन रेलवे स्टेशन के अंदर आ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे.

undefined

इस बीच यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी.

undefined

चांडिल के नीमडीह स्टेशन में लाठीचार्च के बाद वहां धारा 144 लागू कर दिया गया है. इधर, कुड़मियों के आंदोलन का रौद्र रूप देख धनबाद के गोमो, रांची के मूरी सिल्ली, पश्चिमी सिंहभूम के घाघरा में भी धारा 144 लगा दी गई.

undefined

बता दें कि कुड़मियों के रेल रोको आंदोलन को लेकर राज्य के विभिन्न स्टेशनों के आस-पास का इलाका पुलिस छावनी तब्दील कर दिया गया है.

undefined

रेलवे स्टेशनों के आसपास सुरक्षा बल विशेष रूप से मौजूद रहे.

undefined

इसके बावजूद कुड़मी आंदोलनकारियों का रोका नहीं जा सके.

undefined

इस आंदोलन में महिलाओं ने भी भागीदारी निभाई है. वे बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर बैठ गईं.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola