ePaper

VIDEO: सुरंग से बाहर निकलने के बाद भी झारखंड के इस मजदूर के घर नहीं मनी खुशियां, जानें मातम की वजह

Updated at : 29 Nov 2023 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: सुरंग से बाहर निकलने के बाद भी झारखंड के इस मजदूर के घर नहीं मनी खुशियां, जानें मातम की वजह

जब मजदूरों को सुरंग से निकालने की कोशिश युद्धस्तर पर चल रही थी. इसी बीच ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा हो गया था. हादसे में दो की मौत हो गई. इनमें से एक खीराबेड़ा गांव के राजेंद्र बेदिया के चचेरे भाई थे. ऐसे में उनके घर पर मजदूर के आने की खुशी तो है, दूसरी तरफ मातम भी पसरा है.

विज्ञापन

उत्तराखंड के उत्तरकांशी के सुरंग में फंसे 41 मजदूरों का रेस्क्यू पूरे 16 दिनों बाद हुआ. इस हादसे में झारखंड के 15 मजदूर थे. ओरमांझी के खीराबेड़ा गांव में रहनेवाले तीन मजदूर अनिल बेदिया, सुखराम बेदिया और राजेंद्र बेदिया भी 16 दिनों तक सुरंग में फंसे हुए थे. इस घटना के बाद से ही खीराबेड़ा गांव में मातम का माहौल था. परिवार की हालत यह थी कि रोज वे अपने घरों के चिराग की सकुशल वापसी की मन्नते मांग रहे थे. श्रमिकों के वापसी की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. हालांकि, खीराबेड़ा गांव में एक घर ऐसा भी है जहां मजदूर के सुरंग से बाहर निकलने के बाद भी घर में खुशियां नहीं मनी. दरअसल, जब मजदूरों को सुरंग से निकालने की कोशिश युद्धस्तर पर चल रही थी. इसी बीच ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा हो गया था. याह हादसा चार वाहनों के टकराने से हुआ था. इस घटना में तीन की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए. दो मृतक उत्तराखंड सुरंग हादसा में फंसे दो मजदूरों के भाई थे. इनमें से एक खीराबेड़ा गांव के राजेंद्र बेदिया के चचेरे भाई थे. ऐसे में उनके घर पर मजदूर के आने की खुशी तो है, दूसरी तरफ मातम भी पसरा है.

Also Read: झारखंड : ओरमांझी के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा, चार वाहन टकराये, तीन की मौत, कई घायल

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola