Jharkhand News: द्रौपदी मुर्मू से मिले हेमंत सोरेन, झारखंड को लेकर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नयी दिल्ली में मुलाकात की. साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था.

विज्ञापन

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( CM Hemant Soren) ने रविवार को नयी दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Elected President Draupadi Murmu) से मुलाकात की. श्री सोरेन ने राष्ट्रपति चुने जाने पर उन्हें बधाई दी. झारखंड में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की. श्रीमती मुर्मू से आग्रह किया कि पूर्व की तरह उनका स्नेह झारखंड पर बना रहे. श्री सोरेन शनिवार को राज्य की पर्यटन नीति लांच करने के सिलसिले में दिल्ली गये हुए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को किया था समर्थन

एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद सत्तारूढ़ दल झामुमो ने बैठक कर रणनीति बनायी थी. इसमें झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया था. श्री सोरेन के समर्थन देने की घोषणा के बाद झामुमो के 30 विधायकों व तीन सांसदों ने श्रीमती मुर्मू के समर्थन में मतदान किया था.

undefined
शपथ ग्रहण समारोह में भी होंगे शामिल

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren News) का पूर्व से द्रौपदी मुर्मू से अच्छा संबंध रहा है. द्रौपदी मुर्मू करीब छह साल तक झारखंड की राज्यपाल थी. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर इनसे मुलाकात की थी. श्रीमती मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद का शपथ लेंगी. इसमें श्री सोरेन भी शामिल होंगे. श्री मुर्मू का झारखंड से विशेष लगाव रहा है. उन्होंने कहा भी है कि झारखंड से उनका खून का रिश्ता है.

undefined
Also Read: Jharkhand News: और सड़क पर धान लगाना पड़ा ग्रामीणों को
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola