Live Updates

Birsa Munda Punyatithi: धरती आबा को श्रद्धांजलि देने कोकर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda Death Anniversary 2023 Live Updates: हर साल 09 जून को बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया जाता है. इसी दिन वर्ष 1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी. प्रदेश में भगवान की तरह पूजे जाने वाले बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि पर लोग उन्हें नमन कर रहे हैं. आज राजधानी रांची के बिरसा चौक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी शाम में बिरसा मुंडी की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. ऐसे ही बिरसा मुंडा के शहादत दिवस से जुड़ी हर अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के Live सेक्शन में…

विज्ञापन

कोकर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन कोकर पहुंच गये हैं. यहां उन्होंने बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर जाकर धरती आबा को नमन किया. उनकी पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता मौजूद थे.

थोड़ी देर में कोकर पहुंचेंगे सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अंडमान निकोबार द्वीप समूह से रांची पहुंच गये हैं. उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी. थोड़ी देर में वह कोकर पहुंचेंगे, जहां धरती आबा के समाधि स्थल पर जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. इसके पहले दिन में कई दलों के नेताओं ने बिरसा मुंडा के कोकर स्थित समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें नमन किया.

बिरसा चौक पर हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से लौटने के बाद एयरपोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन सीधे बिरसा चौक गये और धरती आबा को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

Birsa Munda Punyatithi: धरती आबा को श्रद्धांजलि देने कोकर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

राज्य सभा सांसद समीर उरांव ने किया नमन

आज 9 जून को आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस पूरे देश भर में मनाया जा रहा है. इसी क्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने रांची में उनकी पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया. इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तमाम सम्मानित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें.

विधायक अंबा प्रसाद ने बिरसा मुंडा को किया नमन

भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर वीर सपूत धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जी के शहादत दिवस पर कोटि कोटि नमन। भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें!

रांची में अर्जुन मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आज करीब 12 बजे दिल्ली से रांची पहुंचे. जिसके बाद अर्जुन मुंडा रांची के बिरसा चौक पहुंकर अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा जी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की.

Birsa Munda Punyatithi: धरती आबा को श्रद्धांजलि देने कोकर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola