ePaper

15 अगस्त के दिन झारखंड में नक्सली कर सकते हैं आइइडी अटैक, इन इलाकों को किया गया है चिह्नित

Updated at : 14 Aug 2021 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
15 अगस्त के दिन झारखंड में नक्सली कर सकते हैं आइइडी अटैक, इन इलाकों को किया गया है चिह्नित

स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दिन झारखंड में नक्सली आइइडी हमला कर सकते हैं, इस लेकर पूरे राज्य में स्पेशल ब्रांच ओर से पुलिस को अलर्ट किया गया है.

विज्ञापन

15 august 2021 jharkhand naxal attack news रांची : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दौरान नक्सलियों की गतिविधि को लेकर स्पेशल ब्रांच ने पूरे राज्य की पुलिस को अलर्ट कर दिया है. स्पेशल ब्रांच की ओर से रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो के विभिन्न संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी है. स्पेशल ब्रांच को इस बात की भी जानकारी मिली है कि विभिन्न स्थानों पर और सुरक्षा बलों के मूवमेंट के दौरान आइइडी लगाकर हमला कर सकते हैं.

इसलिए इस दिशा में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. इसके अलावा 15 अगस्त के दिन विभिन्न क्षेत्र में सांसद एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के राजकीय समारोह तथा क्षेत्र में मनाये जाने वाले कार्यक्रम में भी नक्सलियों के शामिल होने की संभावना जतायी गयी है.

यह भी बताया गया है कि नक्सली वीआइपी गाड़ी तथा पुलिस पदाधिकारी द्वारा धारण की जानेवाली वरदी का प्रयोग कर सकते हैं. पुलिस को निर्देश दिया गया कि नक्सलियों द्वारा अगर किसी स्थान पर काला झंडा लगाये जाने की सूचना मिलती है, तब इसे हटाने में जल्दबाजी नहीं दिखायी जाये, क्योंकि इसके अंदर आइइडी लगा हो सकता है. ऐसी घटना पूर्व में लोहरदगा, गुमला और बोकारो में घटित हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola