Live Updates

Jharkhand Weather Forecast: इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के जिले की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

रांची का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक

रांची में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 26.2 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जबकि अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. रांची का अधिकतम तापमान आज 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है.

जमशेदपुर का तापमान 42.2 डिग्री पहुंचा

लौहनगरी जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान हालांकि, इसमें 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है, लेकिन अभी भी जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है.

डालटेनगंज का पारा 44 डिग्री पहुंचा

डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 44 डिग्री हो गया है. न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 1.8 डिग्री चढ़कर 31.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जिससे शहर में भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि, उच्चतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान 0.2 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गयी है, लेकिन यह अभी भी सामान्य से 4.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.

इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका

गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा और पलामू के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में बारिश के आसार हैं. इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. जिले के कुछ भागों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के हवाएं भी देखी जा सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.

Jharkhand Weather Forecast: इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका

झारखंड में 18 जून तक हीट वेव का अलर्ट

मौसम केंद्र रांची ने एक बार फिर राज्य में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 जून को राज्य के दक्षिणी, उत्तर पूर्वी और उत्तर पश्चिमी भागों में, 15 से 17 जून तक राज्य के दक्षिणी, और उत्तर पश्चिमी भागों में और 18 जून को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जा सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने लू से बचने के लिए सलाह दी है. विभाग ने कहा कि दोपहर 11 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. बाहर निकले तो सिर को ढंक लें, ढीले और सूती कपड़ पहने, पर्याप्त पानी पीएं, लू के लक्षण दिखें तो डॉक्टर से मिलें.

Jharkhand Weather Forecast: इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, वज्रपात की आशंका

झारखंड में मानसून में देरी, जारी रहेगा गर्मी का सितम

झारखंड में मानसून की बारिश इस सप्ताह के अंत या अगले सप्ताह के शुरू में प्रवेश कर सकती है. इससे पहले हवा में नमी रहेगी. इसे लेकर उमस की स्थिति बनी हुई है. सुबह में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ी है. अभी राज्य में मानसून के आने के संकेत नहीं मिले हैं. अधिकतम तापमान पहले की तरह ही है. मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. जबकि, कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि पार रहा. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि अभी तापमान इसी के आसपास रहेगा. कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. कुछ देर के लिए हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola