Jharkhand Weather: रांची का तापमान 39 डिग्री, तो जमशेदपुर का 42.6 डिग्री, झारखंड में 15 तक बारिश के आसार
Jharkhand Weather Forecast Updates: झारखंड में भी कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव हुआ है. अब झारखंड में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. साइक्लोन मोचा का झारखंड में असर नहीं दिख रहा है. झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए prabhatkhabar.com के Live सेक्शन में. झारखंड के सभी जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
रांची का तापमान 39 डिग्री, तो जमशेदपुर का 42.6 डिग्री पहुंचा
झारखंड की राजधानी रांची का तापमान 39 डिग्री पहुंच गया है. वहीं जमशेदपुर का पारा 42.6 डिग्री हो गया है. पलामू में भी अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री हो गया है. यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 25.8 डिग्री, 26.7 डिग्री और 25.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है. अधिकतम तापमान तीनों जगह सामान्य से अधिक है. न्यूनतम तापमान डालटेनगंज में सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है.
रांची-खूंटी को छोड़ सभी जिलों का तापमान रहेगा 40 डिग्री के पार
झारखंड की राजधानी रांची और उससे सटे खूंटी को छोड़ राज्य के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार रहेगा. 10 जिलों का पारा 42 डिग्री रहेगा. 6 जिलों का पारा 41 डिग्री और 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है. रांची और खूंटी का पारा 39 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है.
झारखंड में सबसे गर्म जगह गोड्डा, तापमान 43 डिग्री पहुंचा
झारखंड में गोड्डा सबसे गर्म जगह रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43 डिग्री गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री गढ़वा में दर्ज किया गया. इस दौरान झारखंड के किसी भी हिस्से में वर्षा नहीं हुई.
जमशेदपुर में बढ़ी गर्मी
जमशेदपुर में गढ़ी धीरे-धीरे बढ़ रही है. तापमान 41.6 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई है. न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 26.7 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
डालटेनगंज का पारा 42 डिग्री पहुंचा
डालटेनगंज का पारा 42 डिग्री हो गया है. यह 10 मई के सामान्य तापमान से 1.3 डिग्री अधिक है. हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान डालटेनगंज के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है. दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 25.1 डिग्री हो गया है. यह अभी सामान्य से 0.7 डिग्री कम है.
राज्य में 15 मई के आसपास बारिश के आसार
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 15 मई के आसपास राज्य के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है. शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. बारिश का अनुमान नहीं है. देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, जमशेदपुर, डालटेनगंज, गोड्डा, रामगढ़, पाकुड़, साहेबगंज, सिमडेगा का तापमान 40 डिग्री सेसि से पार हो गया है. गोड्डा का अधिकतम तापमान तो 43 डिग्री सेसि के पार हो गया है. मौसम का पूर्वानुमान है कि आंशिक बादल छा सकते हैं. लेकिन, बारिश का अनुमान नहीं है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए