Table Tennis : झारखंड राज्य मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप 11 व 12 जनवरी को

झारखंड राज्य मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप 11 व 12 जनवरी को
रांची. झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन (जेएसटीटीए) के तत्वावधान में 11 व 12 जनवरी को जमशेदपुर में झारखंड राज्य मास्टर्स टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. चैंपियनशिप में मास्टर पुरुष सिंगल्स (39 , 49 , 59 और 69 ) के अलावा ओपन डबल्स के इवेंट होंगे. इसमें भाग लेने की अंतिम तिथि छह जनवरी शाम चार बजे रखी गयी है. चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक झारखंड के मास्टर टेबल टेनिस खिलाड़ी जेएसटीटीए के इमेल jharkhandtt@yahoo.in पर अपनी एंट्री भेज सकते हैं. इसके अलावा समरजीत सिंह (9431577478) या संदीप साहा (9431172972) से भी संपर्क किया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










