झारखंड की 8 सीटों पर BJP को मिला था 50 फीसदी से अधिक वोट, इस लोकसभा क्षेत्र से सबसे अधिक

Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election

हजारीबाग में भाजपा को कांग्रेस की तुलना में तीन गुना से मात्र दो फीसदी ही कम वोट मिले थे. हजारीबाग में भाजपा को 67.4 फीसदी, तो कांग्रेस को 23.05 फीसदी वोट मिले थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची: वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में 11 पर भाजपा को सफलता मिली थी. इनमें चार सीट पर 60 फीसदी, तो चार पर 50 फीसदी से अधिक वोट मिले थे. भाजपा को सबसे अधिक 67.4 फीसदी वोट हजारीबाग में मिला था. जबकि सबसे कम 45.41 फीसदी वोट लोहरदगा में मिला था. पिछले चुनाव में एनडीए में शामिल आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ा था. आजसू को भी गिरिडीह में 50 फीसदी से अधिक वोट मिले थे. भाजपा को हजारीबाग, धनबाद, पलामू व कोडरमा में 60 फीसदी से अधिक वोट मिले थे.

हजारीबाग में भाजपा को कांग्रेस की तुलना में तीन गुना से मात्र दो फीसदी ही कम वोट मिले थे. हजारीबाग में भाजपा को 67.4 फीसदी, तो कांग्रेस को 23.05 फीसदी वोट मिले थे. धनबाद में भी भाजपा व कांग्रेस के बीच वोट प्रतिशत के अंतर तीन गुना के आसपास था. धनबाद में भाजपा को 66.01 फीसदी, तो कांग्रेस को 27.21 फीसदी वोट मिले थे. भाजपा को पिछले चुनाव में गोड्डा, जमशेदपुर, रांची व चतरा में 50 फीसदी से अधिक वोट मिले थे. जबकि दुमका में 47.26, खूंटी में 45.94 व लोहरदगा में 45.41 फीसदी वोट मिले थे

Also Read: झारखंड में सभी 14 सीटों पर खिलेगा कमल

गठबंधन की दोनों सीट पर वोट प्रतिशत 50 से कम

पिछले चुनाव में राज्य में कांग्रेस व झामुमो को एक-एक सीट पर जीत मिली थी. दोनों में से किसी सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार 50 फीसदी वोट के आंकड़ा को पार नहीं कर सके थे. कांग्रेस को सिंहभूम में 49.1 फीसदी, तो राजमहल में 48.46 फीसदी वोट मिले थे. सिंहभूम में भाजपा को 40.89 फीसदी व राजमहल में 39 फीसदी वोट मिले थे. पिछले चुनाव में राजमहल में भाजपा को सबसे कम वोट मिला था.

चतरा में तीन गुना से अधिक वोट का अंतर

पिछले चुनाव में राज्य के पहले व दूसरे स्थान पर रहनेवाली पार्टी के वोट प्रतिशत में सबसे अधिक अंतर चतरा लोकसभा सीट पर था. चतरा में भाजपा को 57.03 फीसदी व कांग्रेस को 16.22 फीसदी वोट मिला था. वोट प्रतिशत का अंतर तीन गुना से भी अधिक था.

वर्ष 2019 के चुनाव में वोट प्रतिशत

हजारीबाग
भाजपा@ 67.04
कांग्रेस@23.05

धनबाद
भाजपा@ 66.01
कांग्रेस@27.21

कोडरमा
भाजपा@ 62.25
झाविमो@24.59

पलामू
भाजपा@ 62.43
राजद@22.97

जमशेदपुर
भाजपा@ 59.39
झामुमो@32.99

चतरा
भाजपा@ 57.03
कांग्रेस@16.22

रांची
भाजपा@ 57.18
कांग्रेस@34.29

गोड्डा
भाजपा@ 53.39
झाविमो@37.96

दुमका
भाजपा@47.26
झामुमो@42.63

खूंटी
भाजपा@ 45.94
कांग्रेस@45.77

लोहरदगा
भाजपा@ 45.41
कांग्रेस@44.14

गिरिडीह
आजसू@58.55
झामुमो@36.12

सिंहभूम
कांग्रेस@49.1
भाजपा@40.89

राजमहल
झामुमो@48.46
भाजपा@39

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola