झारखंड साहित्य पुरस्कार : 9 भाषाओं के कवि और लेखकों को किया गया सम्मानित
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Feb 2025 8:58 PM
सम्मानित करते वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा
Jharkhand Literary Award 2025: झारखंड के 9 भाषाओं और कवियों को साहित्य पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन रांची प्रेस क्लब में किया गया था.
रांची : रांची के प्रेस क्लब में शुक्रवार को झारखंड साहित्य पुरस्कार समारोह में 9 भाषाओं के कवियों और लेखकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन अखिल झारखंड साहित्य अकादमी की ओर से किया गया था. सम्मान समारोह में जनजातीय भाषाएं मुंडारी, कुड़ुख, संथाली, हो, खड़िया और क्षेत्रीय भाषाएं पंचपरगणिया, कुरमाली, खोरठा और नागपुरी के लेखक और कवि शामिल थे. मौके पर शिव शंकर महली को डॉ. रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान से नवाजा गया. वहीं, रोज केरकेट्टा को डॉ. बीबी केसरी स्मृति सम्मान दिया गया. वहीं, डॉ. हरि उरांव “कुड़ुख भाषा क्रियाओं का अध्याय” के लिए सम्मानित हुए.
नागपुरी भाषा से डॉ. सविता केसरी को किया गया सम्मानित
नागपुरी भाषा से डॉ. सविता केसरी को “नागपुरी कवि कंचन जीवन और साहित्य समाज” किताब के लिए साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया. उसी तरह मुंडारी भाषा से मंगल सिंह मुंडा की पुस्तक “छैला संदु” के लिए, खोरठा भाषा से डॉ. गजाघर महतो प्रभाकर को पुस्तक “आब ना रहा पटाईल”, कुड़माली से रतन कुमार महतो सत्यार्थी की पुस्तक “झलज मलआलअ” के लिए सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










