Jharkhand: सीएम मेरिट स्कॉलरशिप टेस्ट में एप्लीकेशन का आज अंतिम मौका

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand: सीएम मेरिट स्कॉलरशिप टेस्ट में एप्लीकेशन का आज अंतिम मौका

झारखंड के सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए शुरू किये गए सीएम मेरिट स्कॉलरशिप टेस्ट के एप्लीकेशन का आज अंतिम दिन है. यह परीक्षा जैक लेगी. जैक ने इस स्कॉलरशिप टेस्ट के एप्लीकेशन की तिथि को दूसरी बार बढ़ाया है. इससे पहले जैक ने 21 मई तक का डेट निर्धारित किया था.

विज्ञापन

Education News : झारखंड के सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स के लिए शुरू किये गए सीएम मेरिट स्कॉलरशिप टेस्ट के एप्लीकेशन का आज अंतिम दिन है. यह परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से ली जाएगी. जैक ने इस स्कॉलरशिप टेस्ट के एप्लीकेशन की तिथि को दूसरी बार बढ़ाया है. चार जून एप्लीकेशन की अंतिम तारीख है. इससे पहले जैक ने 21 मई तक का डेट निर्धारित किया था.

अब चार जून यानी आज तक एप्लीकेशन डाला जा सकता है. इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से 7 जून तक एप्लीकेशन का वेरिफिकेशन किया जायेगा. जैक की ओर से इस स्कॉलरशिप टेस्ट में एक और बदलाव किया गया है. पहले एप्लीकेशन में सातवीं के अंक बाध्यता थी. जिसे अब समाप्त कर दिया गया है. पहले आवेदन की तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित थी.

क्या है एप्लीकेशन की प्रक्रिया

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए एप्लीकेशन जैक की वेबसाइट से भरे जायेंगे. आवेदन ऑनलाइन जमा लिये जायेंगे. स्टूडेंट्स इसके लिए अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं. इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से 7 जून तक प्राप्त आवेदन को ऑनलाइन सत्यापित किया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से वेरिफिकेशन किये गये एप्लीकेशन के आधार पर जैक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा.

कौन होंगे एप्लीकेशन के पात्र

वैसे सभी श्रेणी के स्टूडेंट्स जो राज्य के सरकारी स्कूल की क्लास आठ में पढ़ाई कर रहे हैं. वे इस एप्लीकेशन के पात्र होंगे. पूर्व में अनिवार्य शर्त यह थी कि एप्लीकेशन देनेवाले स्टूडेंट्स को क्लास सात में 55 फीसदी अंक आये हों. जिसे अब समाप्त कर दिया गया है. चयनित विद्यार्थियों को क्लास नौवीं से 12वीं तक के लिए प्रत्येक वर्ष 12000 रुपये छात्रवृत्ति दी जायेगी. छात्रवृत्ति के लिए प्रत्येक वर्ष 5000 विद्यार्थियों का चयन किया जायेगा. छात्रवृत्ति के तहत हर जिले से चयनित होनेवाले विद्यार्थियों की संख्या निर्धारित कर दी गयी है. एक जिला से अधिकतम 400 बच्चों का चयन होगा.

दो खंड में 90-90 अंक की होगी परीक्षा

मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसइ) के तर्ज पर ली जायेगी. परीक्षा दो खंड में ली जायेगी. दोनों खंड में 90-90 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे. प्रश्न का स्टैंडर्ड क्लास सात व आठ का होगा. रिजनिंग, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा में चयन के लिए कट ऑफ मार्क्स 60 फीसदी निर्धारित किया गया है. सभी खंड में न्यूनतम 40 फीसदी (एसटी-एससी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 35 फीसदी) अंक लाना अनिवार्य होगा. 30 फीसदी सीट छात्राओं के लिए आरक्षित की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola