झारखंड जमीन घोटाले मामले में ईडी सख्त, पुलिस से पूछा- कैसे हमारे गवाहों को भेज दिया जेल

Updated:
विज्ञापन

ED

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : रांची के कांके अंचल क्षेत्र में 5.37 एकड़ जमीन घोटाले को लेकर कांके थाना में 19 मार्च 2025 को दर्ज केस में ईडी की ओर से रांची के पुलिस अफसरों से रिपोर्ट मांगी गयी है. साथ ही यह भी पूछा है कि इस केस में कांके थाना की पुलिस द्वारा जेल भेजे गये […]

विज्ञापन

रांची : रांची के कांके अंचल क्षेत्र में 5.37 एकड़ जमीन घोटाले को लेकर कांके थाना में 19 मार्च 2025 को दर्ज केस में ईडी की ओर से रांची के पुलिस अफसरों से रिपोर्ट मांगी गयी है. साथ ही यह भी पूछा है कि इस केस में कांके थाना की पुलिस द्वारा जेल भेजे गये केस के प्राथमिकी अभियुक्त और ईडी के गवाह उमेश टोप्पो, कांके अंचल कार्यालय में पदस्थापित रहे कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण जायसवाल और शाहरूख खान को कैसे जेल भेजा गया.

विज्ञापन

ईडी ने रांची पुलिस अफसरों को किया पत्रचार

रिपोर्ट के लिए ईडी की ओर से रांची के पुलिस अफसरों को पत्राचार भी किया गया है. वहीं,कांके थाना की पुलिस तीन को जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है. तीनों आरोपियों ने जेल जाने से पहले स्वीकारोक्ति बयान में अन्य सहयोगियों का नाम भी पुलिस को बताया था. चामा निवासी घोड़े उरांव की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था. इस केस में कांके रिसॉर्ट के मालिक बीके सिंह सहित 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है.

Also Read: हेमंत सोरेन सरकार ने इन सरकारी कर्मियों को दिया जोर का झटका, वेतन घटने के साथ साथ होगी राशि की वसूली

इन लोगों को बनाया गया आरोपी

केस में अन्य आरोपियों में ईडी के केस में होटवार जेल में बंद कमलेश सिंह के अलावा उमेश टोप्पो, शंकर कुजूर, राजेश लिंडा, रंजीत टोप्पो, कुन्ना टोप्पो, सूरज टोप्पो, मादी टोप्पो, कांके सीओ ऑफिस के पदाधिकारी व कर्मी और अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. केस में शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने मिलकर उनकी कायमी जमीन को नीलामी जमीन का नेचर बताकर गलत दस्तावेज के सहारे ऑनलाइन छेड़छाड़ कर बेच दिया है.

Also Read: आयुष्मान योजना के कोऑर्डिनेटर के घर से ईडी को मिले 16. 5 लाख रुपये, अब इन लोगों से होगी पूछताछ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola