ePaper

झारखंड खादी बोर्ड ने शुरू किया पहली बार तसर सिल्क साड़ियों का निर्माण, सीएम हेमंत के आदेश पर हुआ शुरू

Updated at : 19 Aug 2021 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड खादी बोर्ड ने शुरू किया पहली बार तसर सिल्क साड़ियों का निर्माण, सीएम हेमंत के आदेश पर हुआ शुरू

मुख्यमंत्री के आदेश पर बनने लगीं सिल्क की साड़ियां, बुनकरों को रोजगार और साड़ियों को मिलेगा बाजार. 329 महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण किया गया

विज्ञापन

tussar silk sarees in jharkhand रांची : झारखंड राज्य खादी बोर्ड अब तसर रेशम की साड़ियां भी बनाने लगा है. झारखंड के रेशम के धागों को पिरोकर अब उससे खूबसूरत साड़ियां बनायी जा रही हैं. पहली बार झारखंड के तसर से राज्य में ही वस्त्र निर्माण का कार्य शुरू हुआ है. इससे पूर्व तक झारखंड सिर्फ तसर का उत्पादन करता था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद झारखंड राज्य खादी बोर्ड के चांडिल स्थित उत्पादन और प्रशिक्षण केंद्र में पहली बार तसर साड़ियों का उत्पादन शुरू किया है. ये साड़ियां गुणवत्ता में काफी अच्छी मानी जा रही है.

चांडिल के केंद्र में तसर धागों की बुनाई और फिर उसकी डिजाइनिंग तक का काम किया जा रहा है. अभी उत्पादन सीमित मात्रा में है पर धीरे-धीरे इसका उत्पादन बढ़ाने की योजना है. बोर्ड अब आमदा और कुचाई के प्रशिक्षण और उत्पादन केंद्रों में भी साड़ियों के उत्पादन पर फोकस कर रहा है.

इससे राज्य के बुनकरों को रोजगार और झारखंड में बनी साड़ियों को बाजार मिलेगा. चांडिल प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र से बुनकरों को एक साड़ी बनाने में करीब तीन दिन लग रहा है. इन साड़ियों की डिजाइन आकर्षक है. गौरतलब है कि झारखंड के कुचाई क्षेत्र का तसर गुणवत्ता में सबसे बेहतर माना गया है. यहां पर इन तसर के धागों का उपयोग साड़ी बनाने में किया जा रहा है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola