Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में कड़ाके की ठंड, और गिरेगा पारा, येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में कड़ाके की ठंड, और गिरेगा पारा, येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में मैक्लुस्कीगंज का पारा शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया. रांची समेत तीन जिलों में शीतलहरी का कहर जारी है. दो दिनों में पारा थोड़ा चढ़ेगा, लेकिन इसके अगले दिन से दो से तीन डिग्री गिरेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ तथा उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी से आ रही ठंडी हवा के कारण झारखंड में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. सुबह व शाम में कोहरा और कनकनी से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को रांची, खूंटी और गुमला में शीतलहरी चलने की संभावना व्यक्त की है. दिन में मौसम शुष्क रहेगा, हवा की गति चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री मैक्लुस्कीगंज में

शनिवार को मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री दर्ज किया गया. खूंटी का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री, रांची का 6.4 डिग्री और मेदिनीनगर का 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम और पिछले 24 घंटे में 0.9 डिग्री कम रहा. ग्रामीण क्षेत्र में कांके का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 0.5 डिग्री की और कमी आयी. हवा की गति 4.2 किलोमीटर प्रतिघंटा रही. लगातार पाला पड़ने से खेतों में लगी सब्जियों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : IMD ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट, 14 जनवरी तक रहें सावधान

अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान

जमशेदपुर 8.0, बोकारो 6.1, चाईबासा 6.6, लातेहार 8.0, सरायकेला 8.0, पाकुड़ 6.1, गढ़वा 3.7, गुमला 1.5, हजारीबाग 3.7, लोहरदगा 10, कोडरमा 6.6, देवघर 7.1, चतरा 6.0.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain And Cold Wave: 11 और 12 जनवरी को भारी बारिश और शीतलहर की चेतावनी, IMD अलर्ट जारी

किया जा रहा है कंबल का वितरण

इस कड़ाके की ठंड में राज्य सरकार के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया जा रहा है इस भीषण ठंड में कंबल पा कर लाभुक काफी खुश नजर आ रहे हैं. कंबल जरूरतमंद लोगों का इस ठंड में सहारा बन रहे हैं.

कोहरे ने बिगाड़ा उड़ानों का समय, 11 फ्लाइट लेट

कोहरे का असर शनिवार को विमानों के परिचालन पर पड़ा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विभिन्न राज्यों के लिए उड़ान भरने वाली 11 फ्लाइट विलंब से उड़ीं. रांची-बेंगलुरु सुबह 8:55 बजे की जगह 9:21 बजे, रांची-दिल्ली सुबह 9:05 बजे की जगह 9:28 बजे, रांची-दिल्ली सुबह 10:00 बजे की जगह 10:46 बजे, रांची-मुंबई सुबह 11:10 बजे की जगह 11:34 बजे, रांची-चेन्नई दोपहर 12:50 बजे की जगह 1:22 बजे, रांची-पटना दोपहर 1:30 बजे की जगह 2:01 बजे, रांची-कोलकाता शाम 4:10 बजे की जगह 5:05 बजे, रांची-दिल्ली शाम 5:45 बजे की जगह रात 8:19 बजे, रांची-मुंबई शाम 6:50 बजे की जगह रात 8:15 बजे, रांची-चेन्नई शाम 7:10 बजे की जगह 7:37 बजे और रांची-दिल्ली शाम 7:20 बजे की जगह 7:43 बजे उड़ी. एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि कुहासा और एयर ट्रैफिक के कारण विमानों का आगमन देर से हुआ. इसी वजह से दिनभर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola