झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने लिए अहम निर्णय

Updated:
विज्ञापन

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने लिए अहम निर्णय

विज्ञापन

रांची : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी की बैठक रविवार को जूम ऐप के माध्यम से हुई. बैठक प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और राष्ट्रीय संगठन सचिव शाहनवाज हसन की संयुक्त अध्यक्षता में हुई. इसमें सदस्यता शुल्क, प्रदेश एवं जिला कमेटी के कार्यकाल एवं पत्रकार कल्याण कोष के गठन आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य हजारीबाग के पत्रकार टीपी सिंह ने संगठन का वार्षिक शुल्क 100 रुपया करने का प्रस्ताव रखा़ इसका सरायकेला जिला के पत्रकार सह प्रदेश सचिव अभय लाभ, धनबाद जिला के पत्रकार सह प्रदेश संयुक्त सचिव शौकत खान, गोड्डा जिला अध्यक्ष नीरभ किशोर, साहेबगंज जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार ठाकुर, पाकुड़ जिला अध्यक्ष कृपा सिंधु तिवारी , सरायकेला जिला अध्यक्ष प्रताप मिश्रा, पूर्वी सिंहभूम से प्रदेश कमेटी के सदस्य मुरारी प्रसाद, प्रदेश कमेटी महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष निशा रानी गुप्ता, लातेहार जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा, दुमका के पत्रकार सह प्रदेश सचिव अश्वनी मिश्रा, हजारीबाग के पत्रकार तथा प्रदेश कमेटी के सदस्य रवींद्र कुमार और सुमन कुमार साहा ने समर्थन किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola