झामुमो कार्यकर्ताओं का ED व BJP पर फूटा गुस्सा, कहा- हेमंत सोरेन को बगैर किसी सबूत के किया जा रहा प्रताड़ित
Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Feb 2024 11:44 PM
मोरहाबादी में रांची के एक झामुमो कार्यकर्ता ने प्रभात खबर से खास बातचीच में कहा कि हमारे मुखिया माननीय हेमंत सोरेन जी तो षडयंत्र के तहत फंसा कर प्रताड़ित करने का काम कर रही है.
रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आज ईडी की रिमांड खत्म हो गयी. इसके बाद उन्हें रांची के बिरसा मुंडा कारा भेज दिया गया है. तो वहीं दूसरी तरफ आज से झामुमो कार्यकर्ता भाजपा व ईडी के खिलाफ राज्यभर में प्रदर्शन कर रही है. इसी के तहत गुरुवार रांची के मोरहाबादी स्थित बापू प्रतिमा के सामने में रांची के झामुमो कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल की. यह कार्यक्रम दिन के 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला.
मोरहाबादी में रांची के एक झामुमो कार्यकर्ता ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा कि हमारे मुखिया माननीय हेमंत सोरेन जी तो षडयंत्र के तहत फंसा कर प्रताड़ित करने का काम कर रही है. ईडी बगैर किसी सबूत के उनको प्रताड़ित करने के लिए तरह तरह के केस बनाने का काम कर रही है. ईडी अभी तक कोर्ट में ये साबित नहीं कर पायी है कि वो भुंइहरी जमीन की खरीदारी की है या नहीं. उन्होंने आगे कहा कि आपको पता होना चाहिए कि भुंइहरी जमीन की खरीद बिक्री नहीं हो सकती है. वो किसी के चैट निकालकर लेकर के आ रहे हैं जिसमें एकतरफा बयान दिया हुआ है. ये षडयंत्र करने में माहिर हैं. इसलिए बीते डेढ़ साल से इसके पीछे लगे हुए थे. इसलिए राज्यभर के तमाम कार्यकर्ता आज बेहद आक्रोशित हैं. इस आक्रोश का प्रदर्शन आज हमलोग गांधीवादी तरीके से कर रहे हैं. ये कार्यक्रम हमलोगों का लगातार जारी रहेगा. हमारा कार्यक्रम तब्दील होगा तो उसकी सूचना भी दी जाएगी. इसके बाद पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम होगा जिसमें हम राज्य की जनता को बताने का काम करेंगे कि किस तरह भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन को फंसाने का काम कर रही है.
Also Read: हेमंत सोरेन के साथ गलत हुआ, प्रभात संवाद में बोलीं माकपा नेता वृंदा करात
वहीं, अमन तिवारी नामक एक दूसरे कार्यकर्ता ने कहा कि हमलोगों को न्यायलय पर पूरा भरोसा है. इसलिए हमलोग गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. भाजपा और ईडी की साजिश है कि उन्हें किसी भी तरह से जेल ही रखा जाए इसलिए उन्हें किसी चैट से जोड़ने का काम किया जा रहा तो कभी सीजीएल से उनका कनेक्शन जोड़ने का काम किया जा रहा है. लेकिन झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता हेमंत सोरेन के साथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










