6 साल बाद झारखंड को मिले 4 सूचना आयुक्त, 23,350 लंबित मामलों का निपटारा चुनौती 

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Information Commissioner: झारखंड में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के साथ लंबित मामलों के निपटारे की उम्मीद जगी है. आठ मई 2020 के बाद से आयुक्तों के पद खाली थे.

विज्ञापन

Jharkhand Information Commissioner: झारखंड के नवनियुक्त चार सूचना आयुक्तों को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को शपथ दिलायी. लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे. सूचना आयुक्त अनुज कुमार सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, तनुज खत्री और शिवपूजन पाठक ने प्रभार भी ले लिया. आयोग में पद खाली होने के कारण आठ मई 2020 के बाद से अपील और शिकायतों की सुनवाई ठप थी. अब सबसे बड़ी चुनौती लंबित 23350 मामलों का निपटारा करना होगा.  

आपके शहर में

विज्ञापन

रोज आठ मामले निपटाने होंगे

सूचना आयुक्तों का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है. हरेक वर्ष में लगभग 225 से 230 दिन का कार्य दिवस होता है. ऐसे में तीन साल में लगभग 675 से 690 दिन का कार्य दिवस होगा. ऐसे में चारों सूचना आयुक्त अगर हर कार्य दिवस में आठ मामलों का निष्पादन करेंगे, तब जाकर तीन वर्षों में सभी लंबित मामलें का निपटारा हो सकेगा. इसके अलावा आयोग में नयी शिकायतें का आना भी जारी रहेगा. मुख्य सूचना आयुक्त का पद अभी भी रिक्त है. आयोग में सचिव का पद भी 19 जून 2026 से रिक्त है. 

अलग-अलग आयोगों में अभी भी पद खाली 

राज्य मानवाधिकार आयोग, झारखंड राज्य महिला आयोग, झारखंड राज्य उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग और झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग अभी भी कई पद खाली हैं. 

यह भी पढ़ें: सरायकेला: 3 पंचायतों को मिला PCC सड़क और नाली का तोहफा, कीचड़ और जलजमाव की समस्या होगी दूर

यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट पहुंचा माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला, दस्तावेज सत्यापन के बावजूद नहीं मिला ज्वाइनिंग लेटर

यह भी पढ़ें: साहिबगंज की 70 करोड़ की पेयजल योजना पर हाईकोर्ट सख्त, अपर मुख्य सचिव को खुद जांच का आदेश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola