ePaper

अग्निपथ योजना: रांची आर्मी बहाली ऑफिस के सामने सैकड़ों युवक जमा, सेना की नयी नियुक्ति नियमावली का विरोध

Updated at : 16 Jun 2022 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निपथ योजना: रांची आर्मी बहाली ऑफिस के सामने सैकड़ों युवक जमा, सेना की नयी नियुक्ति नियमावली का विरोध

अग्निपथ योजना: राजधानी रांची के मेन रोड रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक स्थित आर्मी बहाली कार्यालय के समीप सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद हैं. ये युवा आर्मी में नियुक्ति की नयी नियमावली से नाखुश हैं. सभी युवा इस नयी नियमावली के विरोध में जमा हैं और नारेबाजी कर रहे हैं.

विज्ञापन

Ranchi News : राजधानी रांची के मेन रोड रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक स्थित आर्मी बहाली कार्यालय के समीप सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद हैं. ये युवा आर्मी में नियुक्ति की नयी नियमावली से नाखुश हैं. सभी युवा इस नयी नियमावली के विरोध में जमा हैं और नारेबाजी कर रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में शामिल युवा झारखंड के विभिन्न जिले से आये हुए हैं. आर्मी बहाली ऑफिस के सामने बैनर के साथ प्रदर्शन करते हुए नयी नियुक्ति नियमावली का विरोध कर रहे हैं.

मेन रोड हुआ जाम

आर्मी बहाली ऑफिस के सामने सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवा नारेबाजी कर रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में युवकों के जमा होने और प्रदर्शन करने की वजह से यातायात पूरी तरह से ठप हो गई. ओवरब्रिज की ओर आने-जाने वाली सड़क जाम है. बताते चलें कि बुधवार को केंद्र सरकार की ओर से सेना में बहाली की नयी नियमावली लागू की गयी. इसी के बाद राज्य के कई जिले के सैकड़ों अभ्यर्थियों रांची पहुंचे हैं और सड़क को जाम कर दिया है. पुलिस जानकारी मिलने के बाद रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंचकर सभी को समझा कर शांत करा रही है और सड़क जाम हटाने की कोशिश कर रही है.

क्या है अग्निपथ भर्ती योजना

अग्निपथ भर्ती योजना के तहत चार साल के लिए सेना के तीनों अंगों में युवाओं की बहाली की जायेगी. हर साल 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण साढ़े 17 साल से 21 साल के 45 हजार युवाओं की बहाली की जायेगी. चार साल बाद योग्यता के आधार पर 25 प्रतिशत तक अग्निवीरों को सेना में लंबी अवधि के लिए रखा जायेगा. 48 लाख बीमा कवर भी मिलेगा और सेवा के दौरान शहीद होने पर अतिरिक्त 44 लाख की राशि भी परिवार को मिलेगी. इसके साथ ही सेवा निधि की रकम भी मिलेगी. अग्निवीर सैनिकों का छह माह को प्रशिक्षण दिया जायेगा. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद यूनिट में भेज दिया जायेगा. आइटीआइ करने वाले युवकों को भी अग्निवीर सैनिक में बहाल किया जायेगा. चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को 10.4 लाख रुपये की सेवा निधि और उस पर ब्याज मिला कर कुल 11.71 लाख मिलेंगे. इस पर कोई टैक्स भी नहीं लगेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola