VIDEO: रांची के होटवार जेल में आत्महत्या करने वाले कैदी के परिजनों ने शव के साथ किया रोड जाम

Updated:
विज्ञापन

राजधानी रांची के होटवार जेल में आत्महत्या करने वाले कैदी के परिजनों ने शव के साथ रोड जाम कर दिया. बता दें कि होटवार जेल में बंद विचाराधीन बंदी रहमतुल्ला अंसारी ने टिन के बने पत्तर से अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Ranchi Suicide Case: रांची के होटवार जेल में रहमतुल्लाह अंसारी की मौत के बाद परिजनों ने शव के साथ कांके चौक जाम कर दिया गया. दरअसल, होटवार जेल के वार्ड नंबर-आठ में बंद विचाराधीन बंदी रहमतुल्ला अंसारी उर्फ रानी उर्फ रहमतुल्लाह अंसारी ने मंगलवार की रात टिन के बने पत्तर से अपना गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना की जानकारी वार्ड के अन्य बंदियों ने जेल प्रशासन को दी. जेल प्रशासन ने उसे तुरंत रिम्स में भरती कराया. गला अधिक कटा होने से रिम्स में इएनटी के चिकित्सकों ने उसका तुंरत ऑपरेशन भी किया लेकिन उसकी मौत हो गई. वह कांके थाना क्षेत्र के हुसीर गांव निवासी सहजान अंसारी उर्फ शाहजहां अंसारी का पुत्र था. वाहन चोरी के आरोप में वह तीन मार्च 2023 को जेल आया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola