Jharkhand Election 2024: कल से राहुल गांधी का दो दिवसीय झारखंड दौरा, चार सभाओं को करेंगे संबोधित

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल रेस में हैं. कांग्रेस पार्टी भी जोर-शोर से प्रचार कर रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जल्द ही झारखंड दौरा होने वाला है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर शुक्रवार को राहुल गांधी प्रदेश का दौरा करने वाले हैं. राहुल गांधी का झारखंड में दो दिनों का कार्यक्रम है. वो कल यानी शुक्रवार (8 नवंबर) को झारखंड पहुंचेंगे. जहां सिमडेगा और लोहरदगा में चुनाव प्रचार करेंगे. इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को उनका बाघमारा में कार्यक्रम है. राहुल गांधी के चुनावी सभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में लगे हैं.

9 नवंबर को बाघमारा के माटी गढ़ में राहुल की सभा

राहुल गांधी शनिवार 9 नवंबर को बाघमारा का दौरा कर सकते हैं. बाघमारा में राहुल माटी गढ़ में एक सभा करेंगे. इसकी जानकारी कांग्रेस के प्रत्याशी जलेश्वर महतो ने एक चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर दी. जलेश्व महतो ने बुधवार को बताया कि माटीगढ़ डेम कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर मैदान में 9 नवंबर को राहुल गांधी चुनावी सभा करेंगे.

कल्पना सोरेन भी हो सकती हैं शामिल

राहुल गांधी की बाघमारा में होने वाली चुनावी सभा में जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी शामिल हो सकती हैं. जलेश्वर महतो इसकी जानकारी दी है. बता दें, झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी, भाकपा (माले) इंडिया गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ रहे हैं. 13 और 20 नवंबर को झारखंड में दो चरण म���ं विधानसभा के चुनाव होने हैं. इसका नतीजा 23 नवंबर को आएगा.

Also Read: Jharkhand Election 2024: अमित शाह नौ नवंबर को जमशेदपुर में भरेंगे हुंकार, रोड शो भी करेंगे

Jharkhand Election 2024: न मंईयां सम्मान योजना, न मिल रहा वृद्धा पेंशन, पर सुनने वाले नेताजी गायब, देखें वीडियो

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola