ePaper

Jharkhand Election 2024: चुनाव क्विज-2024 की विजेता बनीं चाईबासा की अलीशा निषाद, मिला इतने रुपए का पुरस्कार

Updated at : 24 Oct 2024 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव क्विज-2024 की विजेता अलीशा के साथ अन्य विजेता

चुनाव क्विज-2024 की विजेता अलीशा के साथ अन्य विजेता

Jharkhand Election 2024: झारखंड के चाईबासा की अलीशा निषाद ने चुनाव क्विज-2024 का प्रथम पुरस्कार जीता. उन्हें 50 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए गए. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और स्टेट्स इंडिया द्वारा क्विज का आयोजन किया गया था.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: रांची-चाईबासा की अलीशा निषाद ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय और स्टेट्स इंडिया द्वारा आयोजित चुनाव क्विज-2024 जीत लिया है. गुरुवार को उन्हें राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने 50 हजार रुपए इनाम के रूप में दिए. दूसरे स्थान पर रहे गोड्डा के नरेश प्रसाद यादव को 30 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहे खूंटी के चंदन कुमार को 20 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी गयी. दो अक्टूबर को आयोजित क्विज में राज्य के सभी जिलों से एक-एक प्रतिभागी का चयन ऑनलाइन परीक्षा के जरिए किया गया था. आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को अलग-अलग राउंड की हुई प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन किया गया.

हर मतदाता जरूर करे मतदान

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए हर मतदाता मतदान जरूर करे. अपने पूरे परिवार, आस पड़ोस, दोस्तों व परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण वोटर शहरी मतदाता से अधिक सजग होकर मतदान करते हैं. शहरी मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए इस बार मतदान के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की सहायता ली जा रही है. चुनाव क्विज जैसे आयोजनों से युवा मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया है.

मौके पर ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा, संदीप सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय व रांची जिला निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: ‘झारखंड में पहली बार समय से पहले चुनाव, हेमंत सोरेन को रोकने की साजिश’ बोरियो में बोले मुख्यमंत्री

Also Read: हेमंत सोरेन के पास 2 डायमंड नेकलेस, इटैलियन चेन, 28372367 रुपए की चल अचल संपत्ति के हैं मालिक

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola