वाहन चेकिंग के दौरान महिला एसआई को वाहन ने रौंदा, हुई मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2022 10:22 AM

विज्ञापन

तुपुदाना थाना में पदस्थापित महिला एएसआई संध्या टोपनो की हत्या वाहन चेकिंग के दौरान कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार वे अहले सुबह वाहन जांच कर रही थी, तभी एक पीकअप वेन उन्हें रौंदते हुए भाग गया. इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Ranchi crime News: तुपुदाना थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप वैन ने महिला एसआई को रौंद दिया. घटना अहले सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान तुपुदाना थाना प्रभारी संध्या टोपनो के रूप में की गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक एसएसपी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं वाहन को जब्त कर लिया गया है.

क्या है मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला पुलिस अधिकारी 2018 बैच की एसआई थी. वे तुपुदाना थाने में पदस्थापित थी. जानकारी के अनुसार अहले सुबह पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान एक पिकअप वैन महिला एसआई पर चढ़ा कर फरार हो गया. महिला एसआई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola