भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की तलाश में जगह- जगह छापेमारी कर रही है पुलिस
भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के चिहाटी स्थित आवास पर छापेमारी की गयी है. पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर उनके आवास पर छापेमारी की लेकिन विधायक नहीं मिले.
धनबाद : भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के चिहाटी स्थित आवास पर छापेमारी की गयी है. पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर उनके आवास पर छापेमारी की लेकिन विधायक नहीं मिले. बाघमारा डीएसपी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में भारी संख्या में विधायक की तलाश में संभावित जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं.
आपके शहर में
19 फरवरी को भी धनबाद पुलिस ने विधायक के चिटाही स्थित आवास पर छापेमारी की थी. लेकिन विधायक गिरफ्तारी से बच निकले थे. इसके बाद वे भूमिगत हो गये. विधायक की गिरफ्तारी के लिए धनबाद पुलिस ने कई राज्यों में छापेमारी की.
ढुल्लू महतो और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करायी गयी थी. 18 फरवरी को ढुल्लू समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ. 19 फरवरी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विधायक के आवास पर छापेमारी की, लेकिन विधायक हाथ नहीं आए. पुलिस ने उनके समर्थकों अजय गोराई, बिट्टू सिंह एवं डंपी मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए