ePaper

Jharkhand Crime news: रांची में नाबालिग से गैंगरेप करने के बाद पहाड़ से धकेला, रिम्स में भर्ती

Updated at : 19 Oct 2021 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime news: रांची में नाबालिग से गैंगरेप करने के बाद पहाड़ से धकेला, रिम्स में भर्ती

लोहरदगा से जतरा देखने गयी नाबालिग से दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म कर पहाड़ से धक्का दे दिया, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. फिलहाल वह रांची के रिम्स में भर्ती हैं.

विज्ञापन

रांची : नरकोपी थाना क्षेत्र में रविवार को लोहरदगा से जतरा देखने पहुंची एक नाबालिग के साथ दो किशोर ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता के अनुसार वह नगजुआ रेलवे स्टेशन से उतर कर चट्टी दशहरा जतरा देखने जा रही थी.

इसी दौरान रेलवे फाटक के समीप बाइक सवार दो लड़कों ने लिफ्ट देने की बात कह उसे बाइक पर बैठाया और चट्टी जतरा की बजाय मुड़हर पहाड़ ले गये, जहां सामूहिक दुष्कर्म किया. जब उसने शोर मचाया, तब लड़कों ने उसे पहाड़ से धकेल दिया, जिससे वह घायल हो गयी. इधर, ग्रामीणों ने लड़की के घायल होने की सूचना नरकोपी पुलिस को दी.

इसके बाद पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो ले गयी. वहां उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स में इलाज करा रही पीड़िता ने बरियातू पुलिस को अपना बयान दिया व नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके आधार पर नरकोपी थाना में मामला दर्ज किया गया. घटना पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दोनों नाबालिग हैं. उनसे पूछताछ की जा रही है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola