झारखंड : सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार, आलाकमान तय करेगा उम्मीदवार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस सभी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए कमर कसकर तैयार है. कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कमर कस चुकी है. उम्मीदवारों के चयन के लिए आलाकमान को अधिकृत कर दिया गया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की पहली बैठक के बाद यह जानकारी दी गई.
14 लोकसभा सीट पर विस्तार से कांग्रेस ने की चर्चा
राजधानी रांची में कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. बैठक में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर विस्तार से चर्चा हुई. एक-एक सीट के विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्मतापूर्वक विश्लेषण किया गया. क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, जातिगत आंकड़ों पर भी सूक्ष्मता से विचार किया गया.
Also Read: झारखंड : लोकसभा चुनाव में 21,67,270 युवा मतदाता पहली बार देंगे वोट
तीन-तीन संभावित उम्मीदवारों के नाम आलाकमान को भेजेंगे
बैठक के दौरान तय हुआ कि हर लोकसभा क्षेत्र से तीन-तीन संभावित प्रत्याशियों के नाम तय करके आलाकमान को भेजा जाएगा. वही उम्मीदवार पर अंतिम फैसला करेंगे. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस सभी लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए कमर कसकर तैयार है. कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आया नया जोश
उन्होंने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता से झारखंड के कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है. यह जोश लोकसभा चुनाव आने तक केंद्र सरकार के खिलाफ जुनून में तब्दील हो जाएगा. इसके बाद केंद्र की वर्तमान सरकार को हम उखाड़ फेंकेंगे.
केंद्र सरकार की हर गतिविधि पर हमारी नजर : मीर
मीर ने कहा कि हम केंद्र सरकार की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं. जनता भी मोदी सरकार के समाजविरोधी कार्यों को देख रही है. उन्होंने कहा कि देश में बदलाव का दौर आने वाला है. इसके लिए हमें पूरी ताकत से चुनाव में जुट जाना होगा. हमारी मेहनत और जनता का साथ, देश को बदलाव के नए दौर में ले जाएगी.
गठबंधन और प्रत्याशी चयन के लिए आलाकमान अधिकृत
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने प्रत्येक सीट पर अपनी राय जाहिर की. चुनाव समिति के सभी सदस्यों ने एकमत से लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने और गठबंधन तथा प्रत्याशियों के चयन के लिए आलाकमान को अधिकृत किया है. आलाकमान का निर्णय ही अंतिम निर्णय होगा.
Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड की 14 सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस-झामुमो ने दिल्ली में किया मंथन
राजेश ठाकुर ने कही ये बात
राजेश ठाकुर ने कहा कि कोई भी दल चुनाव लड़ने के लिए सभी सीटों पर तैयारी करती है. साथ ही गठबंधन की भी बातें सामने हैं. समय के अनुरूप गठबंधन पर निर्णय के बाद सीटों एवं प्रत्याशियों पर अंतिम निर्णय आला कमान लेंगे.
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, सुबोध कांत सहाय, प्रदीप बलमुचु, सुखदेव भगत, गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, फुरकान अंसारी, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, प्रणव झा, दीपिका पांडे सिंह, काली चरण मुंडा, बृजेंद्र सिंह, रमा खलको, अशोक चौधरी, भीम कुमार, सुल्तान अहमद, बिमला कुमारी, मणि शंकर, निरंजन पासवान, अमूल्य नीरज खलको, सतीश रजक, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज, गुंजन सिंह, आमिर हाशमी और नेली नाथन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




