Jharkhand News : दो फ्लाईओवर और सड़क निर्माण के बाद कैसी दिखेगी अपनी रांची, देखिए PHOTOS

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2022 9:03 PM

विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कृष्ण जन्माष्टमी पर रांची की जनता को तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं (दो फ्लाईओवर व सड़क) की सौगात दी. इन सड़कों का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा 20 महीने के अंदर करा लेने का संकल्प लिया गया है. इसके निर्माण से लोगों को सड़क जाम से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल मैदान में पथ निर्माण विभाग द्वारा सिरमटोली चौक-राजेंद्र चौक- मेकॉन गोलचक्कर तक फोर लेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य एवं अन्य योजनाओं का शिलान्यास किया. इन सड़कों का निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा 20 महीने के अंदर करा लेने का संकल्प लिया गया है. इसके निर्माण से लोगों को सड़क जाम से राहत मिलेगी.

undefined

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची के कटहल मोड़ से अरगोड़ आने के क्रम में हमेशा सड़क जाम का सामना करना पड़ता है. सड़क चौड़ीकरण से आम जनता को इस समस्या से निजात मिलेगी. रांची शहर के अंदर आने वाली सड़कों के संकरा होने से हमेशा जाम लगता रहता है. इन सड़कों के निर्माण के बाद ट्रैफिक की समस्या से बहुत हद तक निजात मिलेगी.

undefined

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के लिए कम से कम जमीन अधिग्रहण किया गया है. इसके साथ ही जिनकी जमीन अधिग्रहित की गई है, उन्हें सरकार उचित मुआवजा भी दे रही है. फ्लाईओवर व सड़कों के बनने से पूरे शहर को लाभ होगा.

undefined

झारखंड के पथ निर्माण विभाग के कुल 666.13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इसके तहत सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होकर मेकॉन गोलचक्कर तक 2.34 कि.मी. का फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड आर.ओ.बी का निर्माण होगा. इसकी कुल लागत 339.69 करोड़ रुपये है.

undefined

रांची रिंग रोड (नेवरी विकास विद्यालय) से बूटी मोड़ होकर कोकर चौक, कांटाटोली चौक होते हुए नामकोम आर.ओ.बी तक कुल 15.214 किमी फोरलेन का निर्माण होगा. इसकी लागत 129.16750 करोड़ रुपए है. इसके साथ ही कुल 197.28 करोड़ रुपये की लागत से अरगोड़ा चौक से कटहलमोड़ तक 5.300 किमी सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा. इसके बाद रांची की तस्वीर बदल जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola