Hemant Soren ED Interrogation: हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म, क्या-क्या हुआ, पढ़ें दिनभर के अपडेट
Hemant Soren Interrogation Update: ईडी के आठवें समन के बाद आखिरकार सीएम हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए राजी हो गए. हालांकि, सीएम हेमंत सोरेन खुद ईडी ऑफिस नहीं गए, बल्कि उन्होंने ईडी के अधिकारियों को सीएम आवास बुलाया. ईडी के अधिकारी सुरक्षा के घेरे में शनिवार, 20 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचें. सीएम आवास के अंदर दाखिल होने से पहले ईडी अधिकारियों की गाड़ियों की भी जांच की गई. वहीं सीएम आवास के बाहर भी डीसी, एसएसपी सहित भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ को लेकर पल-पल यहां पढ़ें, जानें दिनभर क्या-क्या हुआ?
Hemant Soren Interrogation LIVE: भाजपा नेताओं के घर के बाहर भी बढ़ा दी गई सुरक्षा
हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ मामले को लेकर जिस तरह से राज्य की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है, उसे देखते हुए भाजपा नेताओं के घर के बाहर एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ खत्म
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी अधिकारियों की आज की पूछताछ खत्म हो गई है. ईडी के ऑफिसर्स की टीम मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकल चुकी है. अधिकारियों ने किसी से कोई बात नहीं की.
Hemant Soren LIVE: सीएम से पूछताछ जारी, ईडी के अधिकारियों ने मंगवाये दस्तावेज
सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों ने कुछ दस्तावेज मंगाये हैं. सीएम से लंबी पूछताछ होने वाली है. ईडी के टीम अपने साथ आधे दर्जन से ज्यादा फाइलें और खाने पीने का समान लेकर आई है. सीएम आवास की सुरक्षा भी लगातार बढ़ाई जा रही है. अतिरक्त सीआरपीएफ के जवान बुलाए गए हैं.
Hemant Soren LIVE: सीएम आवास के बाहर सुरक्षा सख्त, महिला सुरक्षा बल की भी तैनाती
सीएम आवास की सुरक्षा धीरे-धीरे सख्त होते जा रही है. पहले से ही भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती थी. अब महिला सुरक्षा बल को भी तैनात किया गया है.

Hemant Soren LIVE: सीएम आवास के अंदर ईडी अधिकारी, बाहर हलचल
ईडी के अधिकारी सीएम आवास के अंदर हैं. अब तक हेमंत सोरेन से पूछताछ शुरू हो गई होगी. इधर सीएम आवास के बाहर हलचल है. एक तरफ कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के समर्थन में जुटे हैं. दूसरी ओर खलबली यह भी है कि अंदर क्या हो रहा होगा.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए