Jharkhand Chunav 2024: चुनाव आयोग ने JMM के आरोपों को बताया निराधार, कहा- मात्र 3 फीसदी मतदान केंद्रों पर अलग समय

Published by : Sameer Oraon Updated At : 22 Oct 2024 10:05 AM

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: चुनाव आयोग ने झामुमो के आरोपों का जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि सिर्फ तीन प्रतिशत केंद्रों पर वोटिंग का समय शाम चार बजे तक है. इससे पहले ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या अधिक होती थी.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024, रांची : चुनाव आयोग ने झामुमो नेता द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अलग-अलग समय निर्धारित करने के सिलसिले में लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है. आयोग सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान उग्रवाद प्रभावित 981 मतदान केंद्रों पर ही वोटिंग का समय सुबह सात बजे से चार बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है. यह कुल मतदान केंद्रों की संख्या का सिर्फ तीन प्रतिशत है.

सिर्फ तीन प्रतिशत केंद्रों पर वोटिंग का समय शाम चार बजे तक

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्र हैं. इसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 24,520 और शहरी क्षेत्र में 5,042 मतदान केंद्र हैं. सिर्फ तीन प्रतिशत यानी 981 उग्रवाद प्रभावित मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय सुबह सात से शाम चार बजे तक तय है. इस तरह ग्रामीण क्षेत्र के 23,539 मतदान केंद्रों पर वोटिंग समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक है. 2024 से पहले ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या अधिक हुआ करती थी, जिन पर वोटिंग का समय शहरी क्षेत्र के मुकाबले कम होता था.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Election 2024: इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर माले नाराज, दिया अल्टीमेटम

साल 2019 के चुनाव में 63 फीसदी मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम 3 बजे का समय

2014 में 89% और 2019 में 63% मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक निर्धारित था. 2014 के विधानसभा चुनाव में 22,132 और 2019 के चुनाव में 18,555 मतदान केंद्रों पर सात बजे से तीन बजे तक ही मतदान का समय निर्धारित किया गया था. आयोग के प्रयास की वजह से 2024 के चुनाव में सिर्फ 981 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम के चार बजे तक वोटिंग का समय निर्धारित किया गया है. लेकिन कतार में खड़े हर व्यक्ति को वोट देने का समय मिलता है, चाहे समय जो भी निर्धारित हो.

मतदान का समय निर्धारित करने का है अधिकार

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 56 में चुनाव आयोग के पास मतदान का समय निर्धारित करने का कानूनी अधिकार है. वोटिंग का समय आठ घंटे से कम नहीं हो सकता है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की समस्या को देखते हुए ऐसा समय निर्धारित किया जाता है, जिससे पोलिंग पार्टी सूरज डूबने से पहले अपना काम खत्म कर लौट सके. ऐसे मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय आम मतदान केंद्रों से थोड़ा कम होता है.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा-इतिहास में पहली बार समय से पहले हो रहा चुनाव

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola