ePaper

Cabinet Meeting: आज झारखंड कैबिनेट की बैठक, 1 अगस्त से शुरू हो सकता है मॉनसून सत्र

Updated at : 11 Jul 2025 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Cabinet meeting

हेमंत सोरेन

Cabinet Meeting: ख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज 11 जुलाई को झारखंड कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है. आज कैबिनेट बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र सहित कई अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है. मालूम हो इससे पूर्व 20 जून को कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कुल 26 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी थी.

विज्ञापन

Cabinet Meeting: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज 11 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में आज दोपहर 2 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी. आज कैबिनेट बैठक में विधानसभा के मॉनसून सत्र सहित कई अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है.

1 अगस्त से शुरू हो सकता है मॉनसून सत्र

विधानसभा का मॉनसून सत्र 1 से 7 अगस्त तक होने की संभावना है. इस सत्र में कुल पांच कार्य दिवस होंगे. 2 और 3 अगस्त को अवकाश होगा. वर्तमान मॉनसून सत्र में सरकार के महत्वपूर्ण विधायी कार्य होंगे. सरकार अनुपूरक बजट लेकर भी आ सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

इससे पूर्व 26 प्रस्तावों पर लगी थी मुहर

मालूम हो इससे पूर्व 20 जून को कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कुल 26 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. इसमें सबसे महत्वपूर्ण रांची विश्वविद्यालय के खूंटी जिला स्थित महिला महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 57 करोड़ 95 लाख 43 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी मिली थी. कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा अंतर्गत सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ में डिग्री महाविद्यालय के निर्माण कार्य के लिए 38 करोड़ 76 लाख 34 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी थी.

इसे भी पढ़ें

देवघर एम्स में बड़ा हादसा, पांच मंजिला भवन से गिरा एमबीबीएस का छात्र, स्थिति गंभीर

झारखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 20 जिलों को मानसून देगा राहत

Jamshedpur News: मां और मौसी की जिद में उलझी 6 साल की बच्ची, 48 घंटे से सुधार गृह में

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola