देवघर एम्स में बड़ा हादसा, पांच मंजिला भवन से गिरा एमबीबीएस का छात्र, स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन

AIMS Accident

Deoghar AIIMS: देवघर एम्स में बीती रात एमबीबीएस सत्र 2023 का एक छात्र एम्स कैंपस के पांच मंजिला हॉस्टल से नीचे गिर गया. छात्र गंभीर रूप से घायल है. एम्स के ही इमरजेंसी ब्लॉक में उसका इलाज चल रहा है. छात्र मद्य प्रदेश का रहने वाला है. उसके परिजनों को सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन

Deoghar AIIMS | देवघर, अमरनाथ: देवघर में कल गुरुवार की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. देवघर एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में बीती रात एमबीबीएस सत्र 2023 का एक छात्र एम्स कैंपस के पांच मंजिला हॉस्टल से नीचे गिर गया. इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. फिलहाल एम्स के ही इमरजेंसी ब्लॉक में उसका इलाज चल रहा है. घायल छात्र का नाम 24 वर्षीय ध्रुव कुमार बताया गया है. वह मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले का रहने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हॉस्टल के कर्मियों से पूछताछ कर रही पुलिस

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. देवीपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस एम्स के इमरजेंसी के बाहर कैंप कर रही है. पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस हॉस्टल के कर्मियों से पूछताछ भी की जा रही है. एम्स प्रबंधन ने घायल छात्र के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही देवघर एम्स के डायरेक्टर सौरव वार्ष्णेय भी आईसीयू में इलाजरत ध्रुव की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. एम्स प्रबंधन के अनुसार घायल ध्रुव कुमार होश में है और लगातार उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है.

ध्रुव की थी तबीयत खराब

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को ध्रुव नियमित क्लास करने के दौरान तबीयत खराब होने की बात कह कर हॉस्टल में आराम करने चला गया था. और इसी बीच रात करीब 8 बजे ध्रुव हॉस्टल के नीचे गिरे पड़ा. हॉस्टल में ध्रुव का कमरा 5वें मंजिला में ही है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola