Budget Session 2025: झारखंड में 20 दिन के बजट सत्र में 9 दिन छुट्टी, जानें किस दिन पेश होगा बजट

झारखंड विधानसभा
Jharkhand Budget Session 2025: झारखंड में बजट सत्र इस बार 20 दिन का है. इसमें 9 दिन अवकाश होंगे. 3 मार्च को मुख्य बजट पेश किया जाएगा. पूरा कार्यक्रम यहां देखें.
Jharkhand Budget Session 2025: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय हो गई है. इस बार बजट सत्र 20 दिन का होगा. इस 20 दिन में 9 दिन अवकाश यानी छुट्टी रहेगी. झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा. पहले दिन 24 फरवरी 2025 को नये सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल के अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है. सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे. 3 मार्च 2025 को सरकार विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेगी. इससे पहले, 27 फरवरी को पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट सरकार सदन में लाएगी.
3 मार्च को झारखंड विधानसभा में पेश होगा मुख्य बजट
बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. देश की दिवंगत विभूतियों को इस दिन याद किया जाएगा. उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी. अगले दिन 25 फरवरी को पूरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर पक्ष-विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे. अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद के लिए भी एक दिन रखा गया है. 3 मार्च को मुख्य बजट पेश किया जाएगा. इसके बाद दूसरी पाली में 24 मार्च तक चर्चा होगी. 25 मार्च को राजकीय विधेयक और राजकीय कार्य होंगे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का पूरा कार्यक्रम
- 24 फरवरी : नये सदस्यों की शपथ, राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश
- 25 फरवरी : प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद
- 26 फरवरी : अवकाश
- 27 फरवरी : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा
- 28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक पर चर्चा
- 01-02 मार्च : अवकाश
- 03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट
- 04 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
- 05 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
- 06 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
- 07 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
- 08-09 मार्च: अवकाश
- 10 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
- 11 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
- 12 से 16 मार्च तक : अवकाश
- 17 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
- 18 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
- 19 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
- 20 मार्च : प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद
- 21 मार्च : प्रश्नकाल बजट पर वाद-विवाद
- 22-23 मार्च : अवकाश
- 24 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक
- 25 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक
- 26 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य
- 27 मार्च : प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प
इसे भी पढ़ें
झारखंड के खरखरी जंगल में हिंसक झड़प, दर्जनों राउंड फायरिंग में एक जख्मी, दर्जनों मोटरसाइकिल को फूंका
ऑनलाइन पूजा के नाम पर बाब बैद्यनाथ के भक्तों से ठगी करने वालों पर प्राथमिकी का डीसी ने दिया आदेश
9 जनवरी 2025 को आपके यहां कितने में मिल रहा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




