Jharkhand Budget Session 2021-22 : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में बालू के अवैध खनन का मामला गरमाया, सीएम ने बालू घाटों की नीलामी को लेकर बीजेपी को किया आश्वस्त

Jharkhand Budget Session 2021-22, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज मंगलवार को बालू के अवैध खनन का मामला गरमाया. विपक्षी दल भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश की और सरकार पर बालू माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया. झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस आरोप को खारिज किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अप्रैल में बालू घाटों की नीलामी पूरी कर ली जायेगी.

बोकारो से भाजपा विधायक विरंची नारायण ने आज मंगलवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बालू के अवैध खनन का मामला उठाया. उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाया. बीजेपी विधायक ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार बालू माफियाओं को संरक्षण दे रही है. यही वजह है कि सरकार के आदेश पर थानेदार स्थानीय लोगों के ट्रैक्टर पकड़ रहे हैं.
कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बोकारो से बीजेपी विधायक विरंची नारायण के गंभीर आरोप को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार ने थानेदारों को इस संदर्भ में कोई आदेश नहीं दिया है. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को आश्वस्त किया कि अप्रैल माह में बालू घाटों की नीलामी पूरी कर ली जायेगी.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए