Jharkhand Breaking News LIVE: पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर छह आइएएस व पांच आइपीएस अफसरों को जिम्मेवारी
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
पीएम मोदी के झारखंड दौरे को लेकर छह आइएएस व पांच आइपीएस अफसरों को जिम्मेवारी
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची, उलिहातू व खूंटी के बिरसा कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रमों के संचालन, प्रोटोकॉल व सुरक्षा को निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित कराने के लिए छह आइएएस व पांच आइपीएस अफसरों को नामित किया गया है.
रांची में हिंदपीढ़ी समेत तीन अन्य थाना क्षेत्रों में लगी आग, काबू पाने में जुटे लोग
रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में सोमवार को दो जगहों पर आग लगी. लोअर बाजार और गोंदा थाना क्षेत्र में भी आग लगी. लालपुर थाना क्षेत्र के सराईटाड़ के एक घर में आग लगने की सूचना है. आग पर काबू पाने में लोग जुटे हैं.
रामगढ़ में जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की मौत, पसरा मातम
मांडू (रामगढ़), धनेश्वर: रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास जन्मदिन की पार्टी मनाकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतकों में राजू साव का 19 वर्षीय पुत्र करण कुमार, कुलदीप साव का 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और लालदेव करमाली का 19 वर्षीय पुत्र रौनक करमाली शामिल हैं.
रांची के हिंदपीढ़ी में एक झोपड़ी में लगी आग
रांची: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बंशी चौक के समीप एक झोपड़ी में आग लग गयी है. आग की लपटें काफी तेज हैं. दमकल को स्थानीय लोगों ने सूचना दे दी है और आग पर काबू पाने में जुटे हैं.
खरसावां में काली पूजा की धूम, पूजा के लिए पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
सरायकेला-खरसावां : खरसावां के विभिन्न क्षेत्रों में काली पूजा की धूम मची हुई है. लोग मां काली की आराधना में जुटे हुए हैं. 12 नवंबर की रात में श्रद्धा व उल्लास के साथ मां काली की पूजा शुरू हुई. खरसावां के पदमपुर स्थित मां काली की मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.
सीएम हेमंत सोरेन ने की उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे मजदूरों की कुशलता की कामना, झारखंड से भेजा जा रहा प्रतिनिधिमंडल
रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन टनल के अचानक धंस जाने से 40 श्रमिकों के टनल में फंसे होने की सूचना मिली. इसमें कुछ श्रमिक झारखंड से भी हैं. श्रमिकों की मदद के लिए राज्य सरकार का तीन सदस्यीय प्रतिनिधमंडल उत्तराखंड भेजा जा रहा है. टनल में फंसे हुए सभी श्रमिकों की कुशलता की उन्होंने कामना की है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए