Jharkhand Breaking News LIVE: धनबाद में हाथियों के झुंड ने फिर एक युवक की ले ली जान, बरामद नहीं हो सका शव
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
धनबाद में हाथियों के झुंड ने फिर एक युवक की ले ली जान, बरामद नहीं हो सका शव
टुंडी(धनबाद), चंद्रशेखर सिंह: हाथियों के झुंड ने शनिवार को फिर एक युवक को कुचल कर मार दिया. मृतक पश्चिमी टुंडी के गोयदहा का बताया जाता है. रेंजर मंजुल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग के लोग घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं और शव की खोज की जा रही है.
दीपावली से पहले कोडरमा में जुए के अड्डों पर छापेमारी, झामुमो नेता समेत 42 गिरफ्तार
कोडरमा : दीपावली पर जिले में जगह-जगह पर जुआ अड्डों का संचालन हो रहा है. इन जगहों पर लाखों रुपए दांव पर लग रहे हैं. जुआ अड्डों के संचालन की सूचना पर पुलिस की विभिन्न टीमों ने शुक्रवार की देर रात जगह-जगह छापेमारी की. इस दौरान झामुमो के जिला सचिव कामेश्वर वर्मा सहित 42 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.
हजारीबाग के इचाक में केला गोदाम में लगी आग, पाया गया काबू
इचाक (हजारीबाग), रामशरण शर्मा: रांची-पटना मार्ग पर हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के बरियठ में केला गोदाम में पटाखे से आग लग गई. आगजनी की घटना में केला पैकिंग की 200 ट्रे एवं दो एसी जलकर राख हो गया. केला गोदाम के मालिक सुभाष मेहता ने बताया कि इस हादसे में उन्हें करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है.
स्कॉर्पियो चोरी करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दुमका से छह अपराधी गिरफ्तार
दुमका, आनंद जायसवाल: दुमका सहित झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों स्कॉर्पियो की चोरी करनेवाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का दुमका पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह में शामिल छह अपराधी दबोचे गये हैं. अपराधियों के इस सिंडिकेट ने सौ से अधिक स्कॉर्पियो की चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
रांची के रातू में डंडे से पीट-पीटकर भतीजे ने चाची को मार डाला
रातू (रांची), संजय कुमार: रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी बाड़ीटोला में आपसी विवाद में पंकज उरांव ने डंडे से पीट-पीट कर चाची बिरसी उरांइन (65 वर्ष) की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार है.
धनबाद-गया रेलखंड पर हादसा, दो की मौत, एक घायल
धनबाद-गया रेलखंड पर परसबाद रेलवे स्टेशन के समीप हाईटेंशन तार के टूट कर गिर गया. इस हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. इस घटना में एक यात्री की भी मौत हो गयी है. एक व्यक्ति घायल है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए