ePaper
Live Updates

Jharkhand Breaking News: लोहरदगा पहुंचने पर CM हेमंत सोरेन का हुआ जोरदार स्वागत

Updated at : 12 Dec 2022 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Breaking News: लोहरदगा पहुंचने पर CM हेमंत सोरेन का हुआ जोरदार स्वागत

Jharkhand Breaking News LIVE: पूजा सिंघल को नहीं मिली जमानत, 2 जनवरी को फिर होगी सुनवाई. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री. झारखंड के रामगढ़ जिला की कांग्रेस विधायक ममता देवी की सजा पर सोमवार को सुनवाई टल गयी. एक वकील के निधन की वजह से एमपी-एमएलए कोर्ट की कार्यवाही नहीं चली. ममता देवी की सजा पर कल यानी 13 दिसंबर को फैसला आ सकता है. झारखंड की हर ताजा खबर के लिए बने रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:58 PM. 12 Dec 2210:58 PM. 12 Dec

लोहरदगा पहुंचने पर CM हेमंत सोरेन का हुआ जोरदार स्वागत

Jharkhand Breaking News: लोहरदगा पहुंचने पर CM हेमंत सोरेन का हुआ जोरदार स्वागत

लोहरदगा : सोमवार की शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोहरदगा पहुंचे. मुख्यमंत्री के लोहरदगा जिला मेें प्रवेश करते ही डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी आर रामकुमार, डीडीसी गरिमा सिंह, एसडीओ अरविंद कुमार लाल समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. परिसदन पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व विधायक बंधु तिर्की सेन्हा, कण्डरा स्थित सरना स्थल पर रुके और सरना स्थल पर पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना की. वहीं, सरना स्थल के बगल में आदिवासी सांस्कृतिक कला केंद्र का शिलान्यास किया. इस कला केंद्र का निर्माण 35 लाख रुपये की लागत से हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कंडरा चौक स्थित कंडरा-बूटी-चंदवा पथ (13 किमी) का शिलान्यास भी किया.

10:58 PM. 12 Dec 2210:58 PM. 12 Dec

पलामू में ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की हुई मौत

मेदिनीनगर : नगर निगम क्षेत्र के रांची रोड स्थित केटीएम शोरूम के समीप ऑटो एवं बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही टीओपी टू के प्रभारी रुद्रानंद सरस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को एमएमसीएच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक आदित्य कुमार मिश्रा हमीदगंज स्थित शिक्षक नेता सुधीर दुबे के घर के पास का रहने वाला बताया गया है. शिक्षक नेता श्री दुबे ने बताया कि मृतक आदित्य मिश्रा सच्चिदानंद दुबे का इकलौता पुत्र था. घटना की सूचना मिलने के बाद एनएमसीएच पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

10:58 PM. 12 Dec 2210:58 PM. 12 Dec

लोहरदगा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, कल खतियानी जोहार यात्रा में करेंगे शिरकत

Jharkhand Breaking News: लोहरदगा पहुंचने पर CM हेमंत सोरेन का हुआ जोरदार स्वागत

लोहरदगा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर शाम गुमला से लोहरदगा पहुंचे. यहां मंगलवार को सीएम श्री सोरेन खतियानी जोहार यात्रा में लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने और विकास योजनाओं से जोड़ने पर जोर देंगे. बता दें गढ़वा से शुरू हुई सीएम की महत्वाकांक्षी जोहार यात्रा पलामू और गुमला से होते हुए लोहरदगा पहुंच गयी है.

10:58 PM. 12 Dec 2210:58 PM. 12 Dec

हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने सिमडेगा के किनकेल चौक को किया जाम

सिमडेगा : हाथियों के उत्पात से परेशान सिमडेगा जिला अंतर्गत केरसई प्रखंड के ग्रामीणों ने किनकेल चौक को जाम कर दिया. जाम के कारण सिमडेगा- कुरडेग सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. ग्रामीणों का कहना था कि पांच दिन से लगातार चेंजोर, केउदकासा, पंडरीपानी और कुसुम टोली गांव में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. लेकिन, प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. जाम की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयाशंखी मुर्मू, अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी राजेश कुमार, कुरडेग थाना प्रभारी, सुशील श्रीवास्तव, मानकी लाल आदि जाम स्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन, ग्रामीण हाथी भगाने वाले टीम को बुलाकर हाथियों को भगाने की मांग कर अड़े रहे. आखिरकार प्रशासन की पहल पर हाथी भगाने वाली टीम को लाने के लिए वन विभाग के कर्मियों को भेजा गया. करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम को हटाया.

10:58 PM. 12 Dec 2210:58 PM. 12 Dec

रामगढ़ के वेस्ट बोकारो ओपी में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी

केदला : रामगढ़ जिला अंतर्गत वेस्ट बोकारो ओपी से एक आरोपी शौचालय की बात कहकर फरार हो गया. आरोपी के फरार होने के बाद हरकत में पुलिस आयी और गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चला रही है. इस मामले में साक्षर आरक्षी पुरुषोत्तम कुमार को वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी को एक आवेदन दिया है. इस आवेदन में बताया गया कि हाजद में बंद आरोपी कौशल अंसारी सुबह में शौच जाने का आग्रह किया. इस पर उसे शौचालय ले जाया गया. इस दौरान 25 मिनट तक आरोपी के शौचालय से नहीं निकलने पर शौचाल में झांका गया, तो यहां से आरोपी नदारद मिला.

10:58 PM. 12 Dec 2210:58 PM. 12 Dec

धनबाद के सैलरी वासरी में हथियार के बल पर लाखों की लूट

बरवाअड्डा : धनबाद जिला अंतर्गत बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के हुडारगढ़ा-भीतिया के समीप स्थित सैलरी वासरी में हथियार से लैस अपराधियों ने गार्ड को कब्जे में लेकर लाखों की संपत्ति लूट ली. घटना के संबंध में गार्ड महेंद्र मुर्मू ने बताया कि रात में वासरी की देखभाल कर रहे थे. इस दौरान 15-20 हथियारों से लैस अपराधी बाउंड्री फांदकर सैलरी वासरी में आ धमके. फिर हथियार के बल पर सभी गार्ड को कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया. मोबाइल छीन लिया ओर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. फिर लूटपाट शुरू कर दी. सैलरी वासरी में लगे मोटर, जनरेटर के पार्ट्स,  इलेक्ट्रिकल पार्ट्स, कीमती पीतल पार्ट्स, तांबे के तार समेत दर्जनों पार्ट्स अपराधी खोलकर ले गये. लूटे गये सामानों की कीमत 12 लाख रुपये बतायी गयी है. फिलहाल, सैलरी वासरी बंद है. अगले कुछ माह में वासरी चालू होना है. वासरी के लैब समेत आलमारी में रखे कीमती सामान अपराधियों ने लूट लिए.

10:58 PM. 12 Dec 2210:58 PM. 12 Dec

सिमडेगा के कोलेबिरा में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी मौलाना गिरफ्तार

सिमडेगा : कोलेबिरा के मदरसा में पलामू के पांकी निवासी मौलाना मोइनुद्दीन को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया गया कि आरोपी भागने के फिराक में था. लेकिन, सिमडेगा थाना की पुलिस ने लोहरदगा जिले के कुड़ू से गिरफ्तार किया है. आरोपी छोटे-छोटे बच्चों को मदरसा में भी पढ़ाता था. रविवार को भी बच्चों को पढ़ाने के लिए बुलाया था. पढ़ाई खत्म करने के बाद मौलाना ने एक बच्ची को रोक लिया और बाकी बच्चों को भेज दिया. इसके बाद एक अलग कमरे में लेकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना के प्रकाश में आने के बाद अंजुमन हरकत में आया और अंजुमन के सहयोग से पीड़ित परिवार ने कोलेबिरा थाना में जाकर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया. एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि घटना में आरोपी मौलाना को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.

1:25 PM. 12 Dec 221:25 PM. 12 Dec

पूजा सिंघल को नहीं मिली जमानत, 2 जनवरी को फिर होगी सुनवाई

झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से आज जमानत नहीं मिली. पूजा की याचिका पर जस्टिस अभय एस ओका की अदालत में सोमवार को सुनवाई हुई. कोर्ट ने पूजा सिंघल के स्वास्थ्य की जांच का निर्देश दिया. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अब अगली सुनवाई 2 जनवरी 2023 को होगी. पूजा सिंघल ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जमानत देने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लगायी है.

1:25 PM. 12 Dec 221:25 PM. 12 Dec

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज दूसरी बार पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने जा रहे हैं. झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास श्री पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया गया था. भूपेंद्र पटेल ने खुद अर्जुन मुंडा को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भेजा था.

12:11 PM. 12 Dec 2212:11 PM. 12 Dec

Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड के रामगढ़ जिला की कांग्रेस विधायक ममता देवी की सजा पर सोमवार को सुनवाई टल गयी. एक वकील के निधन की वजह से एमपी-एमएलए कोर्ट की कार्यवाही नहीं चली. ममता देवी की सजा पर कल यानी 13 दिसंबर को फैसला आ सकता है. झारखंड की हर ताजा खबर के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola