Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा ने शहर का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

रामगढ़ डीसी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

बढ़ते ठंड को देखते हुए रामगढ़ जिले की उपायुक्त माधवी मिश्रा ने शहर के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने आश्रय गृह के माध्यम से गरीब व जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश. बिजुलिया स्थित लेप्रोसी कॉलोनी में गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच किया कंबलों का वितरण.

कल से डाउनलोड करें जेएसएससी प्रयोगशाला सहायक परीक्षा एडमिट कार्ड

झारखंड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 कंप्यूटर बेस्ड मोड में ली जाएगी. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. इस बाबत आयोग की ओर से सूचना भी जारी कर दी गई है. जारी सूचना के मुताबिक 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक यह परीक्षा ली जाएगी. परीक्षा रांची, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, बोकारो, देवघर और पलामू जिला में बनाए गए केंद्रों में ली जाएगी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार कल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

बानो पुलिस ने 15 केजी जावा महुआ और आठ लीटर शराब नष्ट किया

बानो प्रखंड के बानो थाना क्षेत्र के भुरसा बेड़ा एरिया में पुलिस ने अवैध देशी शराब बनाने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें पुलिस ने 15 केजी जावा महुआ और आठ लीटर शराब नष्ट किया. बानो थाना के एसआई कामेश्वर उरांव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी. उन्होंने कहा कि इस तरह का अभियान बागे भी चलता रहेगा.

क्रशर व्यवसायी अनिल गुप्ता अपहरण मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पलामू के पांडू के रहने वाले क्रशर व्यवसायी अनिल गुप्ता अपहरण मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपी बिश्रामपुर के बघमनवां के दिनेश पासवान है. जिसे पांडू पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है.

धनबाद में कोयला लोड करने आये रेलवे वैगन से शव बरामद

धनबाद जिले के बस्ताकोला एरिया के बीएनआर साइडिंग में आद्रा डिवीजन के भागा रेलवे स्टेशन से कोयला लोडिंग के लिये भेजे गये खाली रेल वैगन संख्या- 72010360320 में एक युवक का शव मिला है. शव मिलने के बाद बीसीसीएल के बीएनआर साइडिंग प्रबंधन हैरान है. साइडिंग प्रबंधन ने केंदुआडीह पुलिस,भागा रेल प्रबंधन,सीआईएसएफ सहित वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी. सूचना पर सीआईएसएफ व केंदुआडीह पुलिस मामले की जांच करने मौके पर पहुंची है.

HEC में जारी रहेगी हड़ताल, सीएमडी और इंजीनियरों की वार्ता विफल

HEC में हड़ताल आगे भी जारी रहेगी. एचईसी के सीएमडी की इंजीनियरों के साथ बुधवार को वार्ता विफल हो गयी है. इसके बाद इंजीनियरों ने कहा कि एचईसी में उत्पादन अभी ठप रहेगा. वे काम पर नहीं लौटेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola