Live Updates

Jharkhand Breaking News: अवैध पत्थर खनन मामले में आरोपी पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के खिलाफ आरोप तय

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

हिट एंड रन मामले में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सौरभ अग्रवाल दोषी करार

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की कोर्ट ने शुक्रवार को वर्ष 2018 के हिट एंड रन मामले में फैसला सुनाते हुए कांग्रेस के प्रदेश सचिव सौरभ अग्रवाल को दोषी माना है. कोर्ट ने इस मामले में दोषी सौरभ अग्रवाल को सजा सुनाने की तारीख 30 जनवरी मुकर्रर की है.

अवैध पत्थर खनन मामले में आरोपी पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के खिलाफ आरोप तय

रांची : पीएमएलए स्पेशल कोर्ट ने 100 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध पत्थर खनन मामले में विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के खिलाफ आरोप तय किया है. दोनों आरोपी फिलहाल जेल में बंद है.

CM हेमंत सोरेन ने बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत की

गढ़वा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा जिले की टेहरी पंचायत स्थित बूढ़ा पहाड़ के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये के बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत की. कहा कि पहले के सरकार ने इस दिशा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायी, लेकिन हमारी सरकार आते ही यहां से नक्सलियों को भगाने की योजना पर कार्य हुआ और इसका असर भी दिखा. उन्होंने कहा कि जल्द ही बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के गांवों में विकास दिखेगा.

CM हेमंत सोरेन ने बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में विकास योजनाओं की घोषणा की

Jharkhand Breaking News: अवैध पत्थर खनन मामले में आरोपी पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के खिलाफ आरोप ���य

गढ़वा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बूढ़ा पहाड़ पहुंचे. उन्होंने यहां तिरंगा फहराया. इस मौके पर उन्होंने स्थानीय आदिवासियों समेत क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की. कहा कि यह पहाड़ अब बूढ़ा न होकर जवान होगा.

 राज्यपाल रमेश बैस ने परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम देखा

राज्यपाल रमेश बैस ने आज रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा 2023’ कार्यक्रम देखा. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया.

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन, इन्हें मिला सम्मान

रांची के रातू रोड स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी के गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल में गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया. स्कूल कमेटी के अध्यक्ष नरेश पपनेजा, प्रिंसिपल शिवानी मेहता एवं अतिथियों ने झंडोत्तोलन किया. सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारकादास मुंजाल, उपाध्यक्ष सुरेश मिढ़ा, महासचिव अर्जुन देव मिढ़ा एवं सचिव मनीष मिढ़ा, गुरुनानक भवन कमेटी के अध्यक्ष अशोक गेरा एवं गुरुनानक सेवक जत्था के सदस्यों को बुके देकर स्वागत किया गया. वयोवृद्ध केशव दास मक्कड़ एवं सुभाष कुक्कड़ एवं बैकॉक से फुकेत तक 750 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करने वाले चंद्रशेखर किंगर व अंकिता गिरधर को सीए बनने पर शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola