Live Updates

Jharkhand Breaking News: झारखंड आये उपेंद्र कुशवाहा बोले- इस जन्म भाजपा में नहीं होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

झारखंड आये उपेंद्र कुशवाहा बोले- इस जन्म भाजपा में नहीं होंगे शामिल

Jharkhand Breaking News: झारखंड आये उपेंद्र कुशवाहा बोले- इस जन्म भाजपा में नहीं होंगे शामिल

धनबाद : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवींद्र वर्मा के पुत्र की शादी में शरीक होने धनबाद आये जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने साफतौर पर कहा कि इस जन्म भाजपा में शामिल नहीं होंगे. उनकी राजनीति भाजपा के विचारधारा से मेल नहीं खाती है. उपेंद्र कुशवाहा ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि भाजपा में शामिल होने संबंधित बातें निराधार है. जदयू में ही हैं और पार्टी में ही रहकर अपनी बातों को उठाते रहेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए बयान पर कहा कि वह बातचीत के लिए उपलब्ध है, पर उन्होंने कहा कि वह भी हमेशा उपलब्ध हैं. यह पूछे जाने पर कि कोई संवादहीनता है, इस पर उन्होंने कहा कि वह नहीं जानते हैं. हमेशा उपलब्ध हूं. बिहार के हित में मामलों को उठाते रहें है और उठाते रहेंगे.

RCD के इंजीनियर रामेश्वर राम को हाइकोर्ट से बड़ी राहत, सरकार का आदेश निरस्त

रांची : पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के इंजीनियर रामेश्वर राम को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ी राहत मिल गयी है. हाइकोर्ट ने प्रार्थी रामेश्वर राम की अपील याचिका पर सुनवाई करते हुए सभी का पक्ष सुना. इसके बाद 27 जून 2014 के आदेश तथा 23 फरवरी 2015 के दंडात्मक आदेश को निरस्त कर दिया. साथ ही निलंबन अवधि के सारे वित्तीय लाभ का भुगतान करने का भी आदेश पारित किया. जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार सिंह ने पक्ष रखते हुए खंडपीठ को बताया कि उनके पदस्थापन के पहले से सड़क खराब थी. खराब सड़क से राज्यपाल का काफिला गुजरा था. उसके लिए सिर्फ उन्हें जिम्मेवार बताते हुए निलंबित कर दिया गया. बाद में निंदन की सजा व निलंबन अवधि में सिर्फ जीवन निर्वाह भत्ता देने का आदेश जारी किया गया. अधिवक्ता श्री सिंह ने बताया कि प्रार्थी ने सरकार के आदेश को चुनाैती दी थी, लेकिन एकल पीठ ने निंदन की सजा को बहाल रखा और मामले को रिमांड कर दिया. उन्होंने एकल पीठ के आदेश को निरस्त करने का आग्रह किया. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी जूनियर इंजीनियर रामेश्वर राम ने अपील याचिका दायर कर एकल पीठ के आदेश को चुनाैती दी थी.

हो भाषा के जानकार झारखंड के प्रो जानुम सिंह सोय को पद्मश्री का ऐलान

रांची : गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ. इसके तहत झारखंड के हो भाषा के जानकार जानुम सिह सोय को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा हुई. हो भाषा के विद्वान श्री सोय हो भाषा को संरक्षण और प्रचार प्रसार के लिए पिछले चार दशक से जुड़े हैं.

झारखंड के पत्रकार अब 5 फरवरी तक स्वास्थ्य बीमा योजना में कर सकते हैं आवेदन

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के आवेदन देने की तारीख को बढ़ा दी गयी है. अब पांच फरवरी, 2023 तक आवेदन दे सकते हैं. पहले आवेदन की अंतिम तारीख 25 जनवरी, 2023 निर्धारित थी. राज्य में अपनी सेवा देने वाले मीडिया प्रतिनिधियों / पत्रकारों को ग्रुप चिकित्सीय एवं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से राज्य पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना का संचालन किया जा रहा है. राज्य के जो पत्रकार इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं वे विभागीय वेबसाईट www.prdjharkhand.in में दिये गये Link “Jharkhand state Journalist Health Insurance Scheme” पर Click कर पांच फरवरी, 2023 तक आवेदन दे सकते हैं.

गुमला के जारी में हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला

जारी (जयकरण महतो) : गुमला के जारी थाना क्षेत्र स्थित करमटोली पंचायत अंतर्गत हराटोली गांव के एक खेत में जंगली हाथी ने सुखराम मुंडा (40 वर्ष) को कुचलकर मार डाला. हाथी भगाने गये महिमा बड़ा, सतीश टोप्पो, जवाकिम बड़ा, अजय मुंडा, देवसाय मुंडा, अंथन बड़ा, मिकिल एक्का ने बताया कि मंगलवार की रात जंगली हाथी को भगाने के लिए टॉर्च लेकर निकले थे. जंगली हाथियों को खदेड़ते-खदेड़ते डिप्पा असरो गांव के करीब ले गये. वहीं, पीछे से आ रहे सुखराम मुंडा को झुंड से बिछड़े एक जंगली हाथी ने पकड़ लिया और पटक-पटककर मार डाला. इसकी खबर जंगली हाथी को भगाने के लिए निकले किसी भी ग्रामीणों को जानकारी नहीं हुई. सभी ग्रामीण हाथी भगाकर वापस सुबह पांच बजे अपने गांव पहुंचे. इधर बुधवार की दोपहर गांव के ही एक बुजुर्ग ग्रामीण बैल चराने के लिए खेतों की ओर गया हुआ था. उसने देखा कि गांव के ही सुखराम मुंडा मृत अवस्था में खेतों में पड़ा हुआ है. इसके बाद इसकी जानकारी गांव वालों को दिया गया. जानकारी मिलते ही एसडीओ रवि जैन, बीडीओ सुमन गुप्ता, सीओ रेशमा रेखा मिंज, जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक, थाना प्रभारी अनंत कुमार शर्मा, प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. वन कर्मियों द्वारा मृतक के परिजन को तत्काल 20 हजार रुपये का सहयोग किया गया. सीओ रेशमा रेखा मिंज द्वारा एक बोरा चावल मृतक के परिवार को दिया गया. एसडीओ ने वन कर्मियों को आदेश दिया कि मृतक के परिजनों को तत्काल सहयोग राशि प्रदान करें. जिसके बाद कागजी कार्रवाई करते हुए मुआवजा राशि दिलायी जाए.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम पहुंची रांची, 27 जनवरी को है पहला T20 मुकाबला

Jharkhand Breaking News: झारखंड आये उपेंद्र कुशवाहा बोले- इस जन्म भाजपा में नहीं होंगे शामिल

रांची : जेएससीए स्टेडियम में पहला टी-20 मैच खेलने टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम रांची पहुंची. एयरपोर्ट से लेकर होटल तक खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola