Live Updates

Jharkhand Breaking News: लोहरदगा : शौचालय के गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) बॉटलिंग प्लांट गेट के पास 11 हजार तार की चपेट में आकर एक ट्रक में आग लग गयी. उक्त घटना में चालक झुलस गया. बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. हजारीबाग कोर्ट ने केरेडारी थाना कांड संख्या 37/18 में विधायक को बरी कर दिया है. टेट पास सहायक अध्यापक संघ ने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव शुरू कर दिया है. झारखंड की ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ.

विज्ञापन

लोहरदगा : शौचालय के गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

लोहरदगा : बगड़ू थाना क्षेत्र के पतरातू मिरदाहा टोली में घर के समीप बने शौचालय के गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय बच्चे बेलाल की मौत हो गई. बताया गया कि बेलाल शुक्रवार दोपहर से लापता था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद देर शाम को उसके साथ घर के पास के शौचालय के गड्ढे में बच्चे को गिरा देखा. जिसके बाद गड्ढे से निकाल कर आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल, लोहरदगा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय निर्माण के बाद शौचालय का गड्ढा खोदकर काफी दिनों से घरवाले छोड़ दिए थे जिसमें पानी भरा हुआ था. खेलने के क्रम में बच्चा गड्ढा में गिर गया. इधर, बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पश्चिमी सिंहभूम के टोकलो में नक्सली नोयल सोय गिरफ्तार

बंदगांव : पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत टोकलो थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र झरझरा स्थित जंगल से भाकपा माओवादी सदस्य नोयल सोय उर्फ मुरुम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नोयल सोय झराझरा में छिपा है. इसके बाद टोकलो पुलिस ने झरझरा में सर्च अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार किया. शुक्रवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. नोयल सोय सरायकेला-खरसावां जिला के कुचाई थाना क्षेत्र स्थित बारुहातु छतनीबाड़ा का रहने वाला है. वह कई मामलों का आरोपी है. पुलिस काफी दिनों से उसकी खोजबीन में जुटी थी.

सिमडेगा में अवैध हथियार रखने के एक दोषी को दो साल की सजा

सिमडेगा (मो इलियास) : सिमडेगा के एसडीजेएम मंजीत कुमार साहू की अदालत ने अवैध रूप से हथियार रखने के आरोपी को दो साल की सजा सुनायी तथा दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. जुर्माने की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. बताया गया कि दो अगस्त, 2020 को महाबुआंग थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी विनोद उरांव छापामारी अभियान पर निकले थे. इसी दौरान बेड़राइरगी राजाटोली के निकट गांव का ही किशोर सुरीन पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ा. सर्च करने पर उसके पास से एक देसी कट्टा एवं चार कारतूस बरामद किया गया. इस मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने नौ गवाहों के बयान एवं दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद दोषी करार देते हुए आरोपी के विरूद्ध सजा सुनाई. इस मामले में अभियोजन पक्ष से एपीपी अमित कुमार श्रीवास्तव ने दलील पेश किये.

जमशेदपुर के न्यूवोको सीमेंट प्लांट के कर्मियों को मिलेगा 14.5% बोनस

जमशेदपुर (अशोक झा) : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित सीमेंट प्लांट न्यूवोको विस्टॉस कॉर्प लिमिटेड (Nuvoco Vistas Corp Ltd- पुराना नाम लाफार्ज) में शुक्रवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को 14.5 % बोनस मिलेगा.

गम्हरिया में आइओसी गेट के पास करंट से ट्रक में लगी आग, चालक झुलसा

सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) बॉटलिंग प्लांट गेट के पास 11 हजार तार की चपेट में आकर एक ट्रक में आग लग गयी. उक्त घटना में चालक झुलस गया. वहीं, लोगों की सक्रियता से आग को पास में खड़े गैस टैंकर तक पहुंचने से पहले ही बुझा लिया गया. इससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद चालक को पास के कंपनी की एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

हेमंत सोरेन सरकार पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे सीएम

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने आज हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए मुख्यमंत्री हर दिन नयी-नयी घोषणाएं कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola