Jharkhand Breaking News: सिमडेगा के लरबा गांव में हाईवा ने कचहरी भवन में मारी टक्कर, चालक की मौत
Jharkhand Breaking News Live Updates: गिरिडीह के पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के एक होटल से एसीबी की टीम ने एक पंचायत सेवक को घूस लेते गिरफ्तार किया है. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
सिमडेगा के लरबा गांव में हाईवा ने कचहरी भवन में मारी टक्कर, चालक की मौत
सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लरबा गांव में हाईवा अनियंत्रित होकर तहसील कचहरी से टकरा गयी. जिससे तहसील कचहरी भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में हाईवा चालक की मौत हो गयी. साथ ही हाईवा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार, हाईवा कोलेबिरा से रांची की ओर जा रही थी. जैसे ही हाईवा लरबा गांव के समीप पहुंची चालक ने नियंत्रण खो दिया. फलस्वरुप हाईवा अनियंत्रित होकर तहसील कचहरी भवन को जोरदार ठोकर मार दी . इस घटना में वाहन चालक हाईवा चालक वाहन के केबिन में ही दब गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा में फंसे चालक को बाहर निकाला. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलेबिरा लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सिमडेगा सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया. यहां इलाज के दौरान चालक की मौत हो गयी.
हेमंत ने खुद बाहरी को बना रखा है अपना एजेंट : बाबूलाल मरांडी
देवघर : खतिायनी जोहार यात्रा के दौरान सीएम हेमंत सोरेन द्वारा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बाहरी लोगों के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाने पर देवघर में बाबूलाल मरांडी ने आपत्ति जतायी है. उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत खुद बाहरी लोगों को अपना एजेंट बना रखे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि धोती-साड़ी योजना की राशि गरीबों के खाते में भेजने की बजाए मुंबई की कंपनी को ठेका दे रखा है. सीएम खुद बाहरी लोगों से घिरे हुए हैं. श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा जैसे राष्ट्रीय पार्टी है, इसलिए पूरे देश के लोगों के साथ जुड़कर रहते हैं.
कोडरमा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की मिली सजा
कोडरमा : एडीजे- 3 (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय) तरुण कुमार की अदालत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के एक मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी नवलशाही के शेरसिंघा निवासी बबलू हेंब्रम को 20 साल की सजा सुनायी है. साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की रकम नही देने पर आरोपी को एक साल अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. बता दें कि पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया था कि 14 सितंबर, 2020 की रात को जब वह घर में अकेली थी, उसी समय गांव के बबलू हेंब्रम घर आया और मुंह दबाकर मुझे शेरसिंघा जंगल ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. साथ ही रात भर मुझे जंगल में रखकर दूसरे दिन छोड़ दिया. मामले को लेकर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की. इधर, कोअदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष से दलीलें सुनने और अभिलेख पर उपस्थित साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए कोर्ट ने आरोपी बबलू हेंब्रम को सजा सुनायी.
गोमिया के संतोष कुमार महतो की मुंबई में हुई मौत
ललपनिया (नागेश्वर) : बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के नरकडी गांव के एक युवक की मौत मुंबई में हो गयी है. 21 वर्षीय संतोष कुमार महतो का शव संदिग्ध अवस्था में रुम में मिला. घटना के बाद रेस्टोरेंट के मालिक की सूचना पर मुंबई के अंधेरी थाना की पुलिस शव को कब्जे में लिया है. इस मामले में मृतक के परिजनों ने बताया कि संतोष साल 2019 से मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित अरासा रेस्टोरेंट में काम कर रहा था, जहां सोमवार की रात संदिग्ध अवस्था में शव मिला है. इधर, मुंबइ में रह रहे गोमिया निवासी सहयोग जीवन फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरेंद्र दास अपने स्तर से संतोष के शव को गोमिया भेजने में जुटे हैं.
ACB ने गिरिडीह के पीरटांड़ से एक पंचायत सेवक को घूस लेते किया गिरफ्तार
गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के एक होटल से एसीबी की टीम ने एक पंचायत सेवक को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि पंचायत सेवक सहदेव महतो चिरकी स्थित एक होटल में खाना खाने गए थे. इसी बीच अचानक एसीबी की टीम आ पहुंची. रिश्वत के साथ पंचायत सेवक को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद से पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बन गया है. इधर, एसीबी की टीम ने पंचायत सेवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी.
विधायक ढुल्लू महतो समेत तीन को हाईकोर्ट से मिली जमानत
झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार की अदालत ने विधायक ढुल्लू महतो, राजेश गुप्ता और चुनचुन गुप्ता की ओर से दायर क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई के बाद जमानत की सुविधा प्रदान की.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए