Live Updates

Jharkhand Breaking News: टाटा ब्लूस्कोप इंप्लाइज यूनियन की बैठक में उठी इंसेंटिव शुरू करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

टाटा ब्लूस्कोप इंप्लाइज यूनियन की बैठक में उठी इंसेंटिव शुरू करने की मांग

जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप इम्पलाइज यूनियन की कमेटी मीटिंग में प्रोडक्शन इंसेंटिव को जल्द शुरू करने की मांग एक बार फिर उठी. यूनियन सदस्यों ने इंसेंटिव के अलावा ज्वाइंट कमेटी बनाने की मांग और बोनस फॉर्मूला में बदलाव की बात उठायी. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेफ्टी, कैंटीन, सुझाव और वर्क्स कमेटी बनाने का मामला उठा. यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने ज्वाइंट कमेटी बनाने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष विजय खा को बनाकर देने की बात कहीं. इसके अलावा कर्मचारियों के अन्य मामलों पर चर्चा की गयी. बैठक में महामंत्री संजय सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, हुसैन कादरी, पवन कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

जमशेदपुर में अब बंटेगी 31 ई-रिक्शा, इच्छुक लाभुक इस तारीख तक करें आवेदन

जमशेदपुर (अशोक झा): जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने ई-रिक्शा खरीदारी के एक साल बाद बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पिछले साल इसकी खरीदारी की गयी थी, लेकिन गाइडलाइन जारी नहीं आया था. 22 मार्च से 24 मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक इच्छुक लाभुक आवेदन फॉर्म जेएनएसी कार्यालय से ले सकते हैं तथा पांच अप्रैल तक आवेदन जमा कर सकते हैं. छह अप्रैल को निविदा समिति के समक्ष जेएनएसी कार्यालय में आवेदन फॉर्म खोला जायेगा. अक्षेस ने जेएनएसी एरिया में निवास करने वाले ऑटो चालकों, इच्छुक व्यक्तियों से 31 ई ऑटो का परिचालन व रख- रखाव के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है. आवेदन को सुरक्षा राशि के तौर पर 37, 500 रुपये जमा करना होगा. ई रिक्शा आवंटन में दिव्यांग, महिलाओं, थर्ड जेंडरों को जेएनएसी की ओर से प्राथमिकता दी जायेगी. 31 लाभुकों के बीच ई रिक्शा बांटा जाना है.

टाटा स्टील UISL को मिला एक्सीलेंस इन कंसिस्टेंट टीपीएम कमिटमेंट अवार्ड

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ( पहले जुस्को) को एक्सीलेंस इन कंसिस्टेंट टीपीएम कमिटमेंट का अवार्ड मिला है. मंगलवार को जापान ( क्योटो ) में आयोजित एक समारोह में जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस (जेआईपीएम) की ओर से एक्सीलेंस इन कंसिस्टेंट टीपीएम कमिटमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सीनियर जनरल मैनेजर धनंजय मिश्रा, झारखंड बिजनेस, अमन चोढा, जनरल मैनेजर एचआर, आईआर, कॉर्पोरेट सर्विसेज, वीपी सिंह, जनरल मैनेजर, पावर सर्विसेज डिवीजन चंद्रदिबाकर रॉय बर्मन ने कंपनी की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया. वैश्विक स्तर पर 18 कंपनियों को यह सम्मान मिला है. इनमें से 11 कंपनियां चीन, एक पेरू, जापान और दक्षिण अफ्रीका और चार भारत की हैं. टाटा स्टील यूआईएसएल ने अक्तूबर 2018 से जापान मैनेजमेंट एसोसिएशन कंसल्टेंट्स के सलाहकारों के साथ टीपीएम की शुरुआत की. इशिबाशी सैन और सुरजीत देब के मार्गदर्शन में कंपनी ने कोविड के दौर भी अभियान जारी रखा. टीपीएम लेवल टू अवार्ड को चुनौती दी.

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के पावर प्लांट को मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

जमशेदपुर (अशोक झा) : टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन के पावर प्लांट को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिला है. प्लांट प्रदर्शन, दक्षता और विश्वसनीयता में उत्कृष्ट उपलब्धियों की मान्यता में 50 मेगावाट से कम के कैप्टिव पावर प्लांट (सीपीपी) की श्रेणी के तहत यह पुरस्कार मिला है. काउंसिल ऑफ एनवायरो एक्सीलेंस (सीईई) नेशनल पावर प्लांट अवार्ड्स- 2023 में पर्यावरणीय प्रदर्शन, फ्लाई ऐश उपयोग, पानी की खपत, पीकिंग प्लांट लोड फैक्टर, तेल की खपत सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में बिजली प्लांट और उनके पेशेवरों में उत्कृष्टता बेंचमार्क स्थापित किया है. सीईई ने थर्मल पावर प्लांट के संचालन, रखरखाव, आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए राष्ट्रीय पावर प्लांट अवार्ड्स -2023 का वर्चुअल समारोह आयोजित किया था. वर्चुअल इवेंट में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

रांची के बड़ाम गांव में अनियंत्रित बाइक सवार ने दीवार में मारी टक्कर, हुई मौत

नामकुम (राजेश कुमार) : रांची जिला अंतर्गत टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के बड़ाम गांव में सप्ताहिक बाजार के समीप अनियंत्रित बाइक सवार ने अर्धनिर्मित दीवार में टक्कर मार दी. टक्कर में युवक के सर में गंभीर चोट आयी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पूर्व मुखिया अंजू कुजूर ने बताया कि आवाज सुनकर स्थानीय लोग गये, तो देखा कि युवक के कान से खून निकल रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है. पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है.

चतरा में अफीम व डोडा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, एक तस्कर फरार

चतरा, तसलीम. कुंदा पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 31.250 किलो अफीम व 22.700 किलो डोडा के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. इसमें बनियाडीह के सखुआ टोला निवासी शंभु गंझू व उसका पुत्र बिगन गंझू शामिल है. शंभु गंझू के घर से 28.700 किलो अफीम , 22.700 ग्राम डोडा व भोला यादव के घर से 2.550 किलो अफीम जब्त किया गया है. यह जानकारी एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी ने मंगलवार को सिमरिया पुलिस अनुमंडल कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola